scriptजिले में 696 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड | 696 mm average rainfall record in the district | Patrika News

जिले में 696 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड

locationबालाघाटPublished: Aug 13, 2020 10:39:45 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

लालबर्रा में सबसे अधिक तो खैरलांजी में सबसे कम हुई बारिश

जिले में 696 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड

जिले में 696 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड

बालाघाट. जिले में 1 जून से प्रारंभ हुए चालू वर्षा सत्र में 13 अगस्त तक 696 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 577 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी। 13 अगस्त को सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट जिले में 53 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मिमी है। माह अगस्त में सामान्य रूप से 445 मिमी वर्षा होना चाहिए और 1 जून से 13 अगस्त तक बालाघाट जिले में 937 मिमी वर्षा हो जाना चाहिए।
कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख बालाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अगस्त को सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 48 मिमी, वारासिवनी तहसील में 36 मिमी, बैहर तहसील में 65 मिमी, लांजी तहसील में 30 मिमी, कटंगी तहसील में 25 मिमी, किरनापुर तहसील में 75 मिमी, खैरलांजी तहसील में 13 मिमी, लालबर्रा तहसील में 96 मिमी, बिरसा तहसील में 38 मिमी, परसवाड़ा तहसील में 123 मिमी, तिरोड़ी तहसील में 37 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। इस प्रकार बीते 24 घंटों में बालाघाट जिले में 53 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।
चालू वर्षा सत्र के दौरान 1 जून से 13 अगस्त तक बालाघाट तहसील में 805 मिमी, वारासिवनी तहसील में 749 मिमी, बैहर तहसील में 753 मिमी, लांजी तहसील में 665 मिमी, कटंगी तहसील में 608 मिमी, किरनापुर तहसील में 714 मिमी, खैरलांजी तहसील में 259 मिमी, लालबर्रा तहसील में 1001 मिमी, बिरसा तहसील में 619 मिमी, परसवाड़ा तहसील में 848 मिमी, तिरोड़ी तहसील में 627 मिमी, वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बालाघाट जिले में चालू वर्षा सत्र में अब तक 696 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।
गत वर्ष 2019 में इसी अवधि में 1 जून से 13 अगस्त 2019 तक बालाघाट तहसील में 720 मिमी, वारासिवनी तहसील में 737 मिमी, बैहर तहसील में 590 मिमी, लांजी तहसील में 499 मिमी, कटंगी तहसील में 316 मिमी, किरनापुर तहसील में 715 मिमी, खैरलांजी तहसील में 228 मिमी, लालबर्रा तहसील में 583 मिमी, बिरसा तहसील में 678 मिमी, परसवाड़ा तहसील में 800 मिमी, तिरोड़ी तहसील में 494 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। इस प्रकार बालाघाट जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 577 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो