scriptसामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 71 जोड़े | 71 couples tied together in mass wedding ceremony | Patrika News
बालाघाट

सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 71 जोड़े

सामूहिक विवाह से फिजूल खर्ची व समय की होती है बचत- राजा सोनी

बालाघाटFeb 02, 2020 / 05:42 pm

mukesh yadav

सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 71 जोड़े

सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 71 जोड़े

बालाघाट। इस वर्ष भी क्षत्रिय मराठा कलार समाज द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नपा के सहयोग से सामूहिक विवाह का आयोजन 1 फरवरी को किया गया। नगर के काली पुतली चौक स्थित हनुमान मंदिर से सभी दुल्हों की बारात डीजे के साथ निकाली गई। जिसमें डीजे की धुन पर बाराती विवाह की खुशी में नाचते हुए चल रहे थे। जबकि बारात के आगे-आगे आयोजक क्षत्रिय मराठा कलार समाज जिलाध्यक्ष राकेश सेवईवार और उनकी पूरी टीम मौजूद थी। जिन्होंने भी बारातियों के साथ बारात में बज रहे संगीत की धुनों पर जमकर नृत्य किया।
बारात में पूरे मार्ग के दौरान सभी 71 दुल्हे अपने-अपने संबंधियों के साथ पैदल चलते हुए विवाह स्थल कमला नेहरू महिला मंडल प्रेक्षागृह पहुंचें। जहां अतिथि समाजसेवी किरण भाई त्रिवेदी, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजा सोनी सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी मंचासीन थे। अतिथियों द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना की गई। अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओ से क्षत्रिय मराठा कलार समाज के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजा सोनी ने कहा कि सामूहिक विवाह से फिजूलखर्ची और समय की बचत होती है। प्रदेश की तत्कालीन सरकार में सामूहिक विवाह के तहत विवाह करने वाले जोड़ो को 25 हजार रुपए देती थी। लेकिन अब प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने इसे बढ़ाकर 51 हजार रुपए कर दिया है।
रिति रिवाज से कराया गया विवाह
विवाह समारोह में और बौद्ध जोड़ो का विवाह पारंपरिक रिति रिवाज से कराया गया। जोड़ों का पंडित द्वारा किए गए वैवाहिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराया गया। वहीं बौद्ध जोड़ो का उनकी रीति, रिवाज अनुसार विवाह कराया गया। कुल 71 जोड़ो का विवाह कराया गया। जिन्हें अतिथियों ने उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में विवाह करने पहुंचे युवक, युवती के परिजन और जिले से पहुंचे सर्वसमाज के लोग मौजूद थे।

Home / Balaghat / सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 71 जोड़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो