गांव की सरकर बनाने 80.75 मतदाताओं ने किया मतदान
पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने मतदान में दिखाया अधिक उत्साह
युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने किया मतदान
केन्द्रों पर सुबह से ही लगी रही कतारें
मतदान समाप्ति के बाद केन्द्र में पहुंचे मतदाताओं को बांटी पर्ची
अनेक केन्द्रों में देर शाम तक होते रहा मतदान
बालाघाट
Published: July 01, 2022 10:18:10 pm
बालाघाट. गांव की सरकार बनाने के लिए त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 1 जुलाई को 80.75 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान के प्रति उत्साह दिखाया। 18 वर्ष के युवा से लेकर 100 वर्ष बुजुर्गों ने भी मतदान किया। सबसे अधिक कटंगी में 85.68 तो सबसे कम लांजी में 74.90 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि किरनापुर विखं में 81.99 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान समाप्ति के बाद ही केन्द्रों में मतगणना की गई। मतदान केन्द्रों में सुबह से लेकर शाम तक मतदाताओं की कतारें लगी रही। मतदान समाप्ति के बाद केन्द्र की सीमा में मौजूद मतदाताओं को पर्चिंयां बांटी गई। जिसके चलते देर शाम तक मतदान होते रहा। मतदान के बाद ही केन्द्रों में मतगणना भी की गई। इधर, सबसे पहले कटंगी विकासखंड में मतदान समाप्त हुआ। कटंगी विखं में 85.68 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। जिले में द्वितीय चरण में शांतिपूर्वक मतदान होने पर कलेक्टर व एसपी ने सभी का आभार जताया है।
जानकारी के अनुसार मतदान के लिए निर्धारित समय दोपहर 3 बजे तक जिले के तीन विकासखंड लांजी, किरनापुर और कटंगी के ग्रामों में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। दोपहर 3 बजे तक किरनापुर में विकासखंड में 70 प्रतिशत, लांजी में 65 प्रतिशत और कटंगी में 76 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो मतदाता 3 बजे तक मतदान केन्द्र पहुंच गए थे, उन्हें मतदान करने के लिए पर्ची बांटी गई। दोपहर 3 बजे के बाद किरनापुर विकासखंड के 141 मतदान केन्द्रों पर 10 हजार 770 पर्चियां, लांजी के 178 मतदान केन्द्रों पर 6974 और कटंगी के 127 मतदान केन्द्रों पर 9424 पर्चियां वितरित की गई है। सम्पूर्ण मतदान समाप्त होने के बाद द्वितीय चरण के पंचायत निर्वाचन में जिले के तीन विकासखंड में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान होने का अनुमान है। जिले के तीनों विकासखंड में शांतिपूर्वक मतदान हुआ है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या विवाद की सूचना नहीं है। जिन मतदान केन्द्रों पर मतदान समाप्त हो गया है वहां पर मतगणना प्रारंभ कर दी गई है।
सुबह 9 बजे तक
कटंगी विकासखंड 12.7 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 11.5 प्रतिशत महिला और 13.9 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। किरनापुर विखं 7.5 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 7 प्रतिशत महिलाओं व 8 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। लांजी विकासखंड में 10.3 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 9.5 प्रतिशत महिलाएं और 11.2 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया।
सुबह 11 बजे तक
कटंगी विकासखंड 32.7 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 33.1 प्रतिशत महिला और 32.4 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। किरनापुर विखं 26.9 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 27.6 प्रतिशत महिलाओं व 26.2 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। लांजी विकासखंड में 30.4 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 31.4 प्रतिशत महिलाएं और 29.4 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया।
दोपहर 1 बजे तक
कटंगी विकासखंड 53.4 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 57.4 प्रतिशत महिला और 49.4 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। किरनापुर विखं 41.3 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 45.5 प्रतिशत महिलाओं व 37.1 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। लांजी विकासखंड में 49.5 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 53.3 प्रतिशत महिलाएं और 45.6 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया।
दोपहर 3 बजे तक
कटंगी विकासखंड 75.8 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 80 प्रतिशत महिला और 71.6 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। किरनापुर विखं 69.6 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 73.3 प्रतिशत महिलाओं व 65.8 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। लांजी विकासखंड में 65 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 68.6 प्रतिशत महिलाएं और 61.3 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया।

गांव की सरकर बनाने 80.75 मतदाताओं ने किया मतदान
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
