scriptमप्र, छग की सीमा में मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर | A female Naxalite stack in an encounter in the border of MP-CG | Patrika News

मप्र, छग की सीमा में मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर

locationबालाघाटPublished: Mar 19, 2019 09:05:43 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

संयुक्त ऑपरेशन में मारी गई महिला नक्सली, जिले की सीमा क्षेत्रों में बढ़ाई सुरक्षा, जवानों को किया अलर्ट

balaghat

मप्र, छग की सीमा में मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर

बालाघाट. मप्र और छग राज्य की सीमा पर राजनांदगांव के जिले से लगे भावे के जंगल में मंगलवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली की मौत हो गई है। मृतक महिला नक्सली की शिनाख्त बालाघाट जिले के पालागोंदी गांव निवासी जमुना के रुप में की गई है। इधर, मुठभेड़ के बाद दोनों ही राज्यों की पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री भी जब्त की है। घटना के बाद से जिले की सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ी दी गई है। जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। मंगलवार को यह ऑपरेशन राजनांदगांव और बालाघाट पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे बालाघाट-राजनांदगांव जिले के सीमा क्षेत्र में नक्सलियों का मूवमेंट होने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार को मप्र राज्य के बालाघाट जिले और छग राज्य के राजनांदगांव जिले की पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से ऑपरेशन किया गया। दोनों ही जिलों की पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस को आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पहाड़ी पर बैठे नक्सलियों को जवाब देने के लिए पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक महिला नक्सली की मौत हो गई। महिला नक्सली की पहचान जमुना के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि महिला नक्सली जमुना नक्सलियों के टांडा एरिया कमेटी की सचिव है। जमुना छग और मप्र राज्य में लगातार सक्रिय थी। जिसने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। बालाघाट पुलिस को भी इस महिला नक्सली की काफी वर्षों से तलाश थी। सूचना मिलने पर बालाघाट एसपी अभिषेक तिवारी भी मौके पर पहुंचे थे।
सीमा क्षेत्र को किया हाई अलर्ट
इधर, घटना के बाद से मप्र और छग राज्य की सीमा को हाईअलर्ट कर दिया गया है। जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इस घटना के बाद नक्सलियों द्वारा कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है, जिसके जवाब के लिए पुलिस बल को तैयार रहने के निर्देश भी दिए गए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो