बैठक में तैयार की आंदोलन की कार्ययोजना
बालाघाटPublished: Oct 17, 2019 08:29:18 pm
भाजयुमो का धरना प्रदर्शन 21 को
बैठक में तैयार की आंदोलन की कार्ययोजना
बालाघाट. प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में भाजयुमो का धरना प्रदर्शन २१ अक्टूबर को परसवाड़ा मुख्यालय में किया जाएगा। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अशोक कटरे सहित अन्य ने बताया कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा वचन पत्र में किए गए वादों को पूरा न कर प्रदेश की जनता के साथ विश्वास घात किया गया है। इसी को लेकर परसवाड़ा विधायक रामकिशोर कावरे के नेतृत्व में 21 अक्टूबर को मुख्यालय परसवाड़ा में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के संबंध में अशोक कटरे ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए गए थे उन्हें अब तक पूरा करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिल पहुंचाया जा रहा है। मनमानी बिल से परेशान उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर पा रहा है।
इस बैठक में प्रीतमलाल बोपचे, तुलसीराम बघेल, शंकरलाल बघेल, अशोक कटरे, शिवदयाल ऐड़े, संतोष बोपचे, कोमल ऐड़े, रूपलाल कटरे, दिलीप कटरे, हिरदेशाय हिरवाने, नंदकिशोर ऐड़े, रमेश पटले, महेन्द्र तिवारी, योगेश शरणागत, यशवंत साकरे, विनोद ऐड़े, मनोज साहू, नीरखराम अमूले, मुरारी ठाकरे, कोमल पारधी, नरेन्द्र पटले, कौशल बिसेन सहित अन्य मौजूद थे।