scriptप्रशासन की पहल-13 स्व सहायता समूह की महिलाएं करेगी धान की खरीदी | Administration's Initiative-13 Women of Self Help Groups will buy padd | Patrika News
बालाघाट

प्रशासन की पहल-13 स्व सहायता समूह की महिलाएं करेगी धान की खरीदी

महिलाओं को दिया धान खरीदी, भंडारण और परिवहन का प्रशिक्षण, कल से जिले के 195 केन्द्रों पर प्रारंभ होगी धान की खरीदी

बालाघाटNov 28, 2021 / 10:38 pm

Bhaneshwar sakure

प्रशासन की पहल-13 स्व सहायता समूह की महिलाएं करेगी धान की खरीदी

प्रशासन की पहल-13 स्व सहायता समूह की महिलाएं करेगी धान की खरीदी

बालाघाट. जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी २९ नवम्बर से प्रारंभ हो जाएगी। लेकिन इस वर्ष प्रशासन ने समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार देने के लिए एक नई पहल की है। इस पहल के तहत स्व सहायता समूह के माध्यम से भी धान की खरीदी की जाएगी। इसके लिए बकायदा समूह की महिलाओं को अलग-अलग दिनों में किसानों का पंजीयन, धान की खरीदी, भंडारण और परिवहन कैसे किया जाना है का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा पूरा लेखा-जोखा कैसे संधारित करना है के बारे में भी बताया गया है। इधर, समूह की महिलाओं ने धान खरीदी को लेकर आवश्यक सभी तैयारी पूरी कर ली है।
जानकारी के अनुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 195 केन्द्र बनाए गए है। इन केन्द्रों पर 29 नवंबर से धान की खरीदी शुरू की जाएगी जो 15 जनवरी तक चलेगी। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी। धान खरीदी का कार्य सप्ताह में 5 दिन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 से शाम 7 बजे तक किया जाएगा और कृषक तौल पर्ची शाम 6 बजे तक जारी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिले में अभी तक सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से ही धान की खरीदी की जाती थी। लेकिन इस वर्ष प्रशासन ने एक नई पहल की है। जिसमें अब समूहों और दो एफपीओ को भी धान खरीदी का जिम्मा सौंपा है। ये दोनों ही प्रयास पहली बार हो रहे हैं।
इन समूहों द्वारा खरीदी जाएगी धान
एनआरएलएम से मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती आजीविका स्व सहायता समूह कटोरी, लक्ष्मी आजीविका स्व सहायता समूह चिखला, स्वाभिमान आजीविका स्व सहायता समूह रजेगांव, सरस्वती आजीविका स्व सहायता समूह ऐनागोंदी, महक स्व सहायता समूह किशनपुर महकेपार, प्रगति स्व सहायता समूह गर्रा गोसाई बम्हनी, महिला आजीविका स्व सहायता समूह बोदा, सीताराम आजीविका स्व सहायता समूह सरेखा कुमादेही, सर्वोदय स्व सहायता समूह गढ़ी, शिव शक्ति स्व सहायता समूह भंडेरी आमगांव, बंजारा आजीविका स्व सहायता समूह कोहका बैहर, गणेश स्व सहायता समूह मंडई और आरती आजीविका स्व सहायता समूह कुम्हारी द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी।
महिलाओं को मिलेगा रोजगार
स्व सहायता समूह के माध्यम से धान की खरीदी किए जाने से अब महिलाओं को रोजगार मिलने लगेगा। इस वर्ष यदि प्रशासन का यह प्रयास पूरी तरह से सफल होता है तो आने वाले वर्ष में और भी समूहों को इसमें जोड़े जाने की संभावना हैं। उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा अधिकांश आदिवासी अंचल के समूहों को धान खरीदी के लिए केन्द्र बनाया गया है। ताकि आदिवासी अंचल की महिलाओं को सीधे तौर पर रोजगार मिल सकें।
इनका कहना है
१३ स्व सहायता समूह के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी। प्रशासन की यह नई पहल है। धान खरीदी के लिए समूह की महिलाओं को खरीदी, भंडारण, परिवहन सहित अन्य सभी चीजों का प्रशिक्षण दिया गया है।
-ओमप्रकाश बेदुआ, परियोजना अधिकारी एनआरएलएम

Home / Balaghat / प्रशासन की पहल-13 स्व सहायता समूह की महिलाएं करेगी धान की खरीदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो