scriptप्रशासन ने यात्रियों और विद्यार्थियों को बस से पहुंचाया उनके घर | Administration transported passengers and students to their homes by b | Patrika News

प्रशासन ने यात्रियों और विद्यार्थियों को बस से पहुंचाया उनके घर

locationबालाघाटPublished: Mar 28, 2020 06:33:18 pm

Submitted by:

mahesh doune

पूरे देश में वर्तमान में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है।

प्रशासन ने यात्रियों और विद्यार्थियों को बस से पहुंचाया उनके घर

प्रशासन ने यात्रियों और विद्यार्थियों को बस से पहुंचाया उनके घर

बालाघाट. पूरे देश में वर्तमान में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान भी यहां वहां बहुत से यात्री व विद्यार्थी जिले में फंसे हुए है। जिन्हें कलेक्टर के निर्देशानुसार उनके निवास स्थान तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। यात्रियों व विद्यार्थियों को बस व चौपहिया वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।
इस संबंध में तहसीलदार रामबाबू देवांगन ने बताया कि विद्यार्थियों को करीब तीन बसों से उनके घरों तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। इसमें अभी तक करीब 64 इसके अलावा भी अन्य विद्यार्थी व यात्रियों को भी बस व चौपहिया वाहन से पहुंचाया गया। जिसमें मुख्य रूप से लामता, परसवाड़ा, बैहर, बिरसा, गढ़ी मलाजखंड विद्यार्थी है। सभी बच्चों का पहले मेडीकल जांच कराया गया है। उसके बाद बसों को सेनेटाइज कर बच्चों को भी सेनेटाइज कर बस से रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां तक जानकारी है उसमें विद्यार्थीयों की अधिक संख्या है। जैसे जैसे जानकारी मिल रही है उस अनुसार उन लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास वाहन की कमी नहीं है। इनमें अधिकांश बच्चे छात्रावास में रूके हुए थे जिन्हें घर जाना था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो