scriptसस्ता अनाज खरीदकर महंगे दामों में विक्रय कर रहे हितग्राही | Advantages of selling cheaper grains at higher prices | Patrika News

सस्ता अनाज खरीदकर महंगे दामों में विक्रय कर रहे हितग्राही

locationबालाघाटPublished: Mar 19, 2019 04:08:04 pm

Submitted by:

mukesh yadav

शासन गरीब परिवारों को एक रूपए किलो में चांवल, गेहूं, नमक व सस्ते दामों में ही केरोसीन व चना मुहैया करवा रही है।

pds

सस्ता अनाज खरीदकर महंगे दामों में विक्रय कर रहे हितग्राही

उकवा। शासन गरीब परिवारों को एक रूपए किलो में चांवल, गेहूं, नमक व सस्ते दामों में ही केरोसीन व चना मुहैया करवा रही है। लेकिन सार्वजनिक वितरण प्रणाली के इस सस्ते अनाज में भी दलालों की निगाहे गड़ी हुई है। जिनके द्वारा गरीब हितग्राहियों को रुपयों का लालच देकर उनके सस्ते अनाज को १४ से १५ रुपए किलो में खरीदकर बाजार में और अधिक दामों में विक्रय किया जा रहा है।
मामला शासकीय उचित मूल्य की दुकान जो कि प्राथमिक ओम साईं महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित सोनपुरी का सामने आया है। इस संस्था का नाम सोनपुरी के नाम से पंजीकृत है। लेकिन दुकान का संचालन ग्राम पंचायत समनापुर में किया जा रहा है। बैहर ब्लॉक में पंजीकृत इस दुकान का संचालन परसवाड़ा ब्लॉक में किया जा रहा है। साथ ही दुकान में दलालों का बेजा हस्तक्षेप है। गरीब हितग्राहियों के राशन लेते हुए दलाल यहां सक्रिय नजर आते हैं। इसके बाद वे गरीब हितग्राही को अधिक दामों में उनके अनाज का खरीदने का प्रलोभन देकर उनसे अनाज खरीद रहे हैं। जिसे महंगे दामों में बाजार में विक्रय किया जा रहा है। इस हिसाब से शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ वास्तविक हितग्राहियों को न होकर दलाल योजना का खूब फायदा उठा रहे हैं। स्थानीय जागरूक नागरिकों ने इस मामले में अधिकारियों के ध्यानाकर्षण की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो