scriptएडवोकेट सुनिल वासनिक दोबारा चुने गए जिलाध्यक्ष | Advocate Sunil Wasnik re-elected District President | Patrika News
बालाघाट

एडवोकेट सुनिल वासनिक दोबारा चुने गए जिलाध्यक्ष

आदर्श बौद्ध समाज निर्माण में संस्था के सदस्य बनकर सहयोग करें- ढेंगरे

बालाघाटNov 07, 2019 / 05:36 pm

mukesh yadav

एडवोकेट सुनिल वासनिक दोबारा चुने गए जिलाध्यक्ष

एडवोकेट सुनिल वासनिक दोबारा चुने गए जिलाध्यक्ष

बालाघाट। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया बालाघाट के उपाध्यक्ष बीआर बेलेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 नवम्बर को मप्र के जिला सिवनी मुख्यालय के सिद्धार्थ बुद्ध विहार बारापत्थर में दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया जिला शाखा सिवनी का कार्यकाल पुर्ण होने के कारण जिला शाखा पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र अध्यक्ष चरनदास ढेंगरे ने की। बैठक में मप्र के सचिव दिलीप सोमकुवर मंडला, बालाघाट के जिला उपाध्यक्ष बीआर बेलेकर, जिला कोषाध्यक्ष केएस मेश्राम, किरनापुर बालाघाट के महासचिव दुरेन्द्र सावनकर आदि के प्रमुख उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई थी। बुद्धबिहार में सामूहिक पुजा वंदना बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों द्वारा संघठन के उद्देश्य, लक्ष्यपुर्ती, संस्था के कार्यकाल आदि के संबंध विस्तृत जानकारीयां दी। प्रदेश अध्यक्ष ढेंगरे जी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह चैत्यभूमी का निर्माण कर बाबासाहब के इकलौते पुत्र सुर्यपुत्र भैयासाहाब आम्बेडकर चैत्यभुमी के जनक कहलाए। बाबासाहाब ने भारतीय बौद्धो को धार्मिक संस्कार देने एवं भारत देश में आदर्श बौद्ध समाज निर्माण हेतु संस्था की स्थापना की। अत: संस्था के सदस्य बनकर समाज निर्माण में सहयोग करे। अंत में संस्था के संविधान अनुसार शाखा को भंग कर नई शाखा पुनर्गठन की घोषणा की। जिसमें दोबारा अध्यक्ष हेतु एडवोकेट सुनिल वासनिकए, महासचिव रवि मेश्राम, कोषाध्यक्ष अशोक गोवंशी, उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी, भीमा शिंदे, जुगल किशोर नंदोरे, आकाश मेश्राम, कार्यालय सचिव हिरेन्द्र मेश्राम, लेखा परीक्षक आरटर भगत, जिला सचिव गुलाब चंद कोटागंले, गोवर्धन भालेकर, सुलोचना मेश्राम, नलिमा चन्द्रमणी धोटे, गोविन्द भालेकर, शिवचंद भास्कर, शैलेन्द्र कोसरे, सुनिता बागड़े, संगठक डॉ एलके देशभरतार, महादेव मेश्राम, पीएल कुम्हलवार, चन्द्रमणी बिठ्ठल धोटे एवं सदस्य के लिए प्रो टीपी सागर, गोवर्धन कोसरे सहित अन्य को सदस्य बनाया गया। उक्त कार्यकारिणी में 5 एडवोकेट शामिल होने पर उन सभी को ढेंगरे ने बधाईयां दी।
बैठक में सिवनी, बरघाट, भोना केवलारी लखनादौन सहित अन्य जगह के कार्यकर्ता शामिल थे। जिला शाखा की कार्यकारिणी की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने नवीन कार्यकारिणी को 1 माह में 500 सदस्य, सिवनी नगर शाखा गठन एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षिण शिविर का लक्ष्य प्रदाय किया। शाखा ने लक्ष्य स्विकार कर निष्ठा एवं उत्साह से धम्म कार्य करने का संकल्प किया।

Home / Balaghat / एडवोकेट सुनिल वासनिक दोबारा चुने गए जिलाध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो