13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाडली बहना योजना की तरह अब इन्हें भी हर महीने मिलेंगे 5000 रुपए, CM का बड़ा ऐलान

CM Mohan Yadav Big Announcemnent: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की तर्ज पर ही एक नई आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है, इसके तहत मोहन सरकार 5000 रुपए तक की सहायता राशि हर महीने खातों में ट्रांसफर करेगी,यहां जानें सीएम ने अब किसको दी राहत

2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, अब इन्हें मिलेंगे हर महीने 5000 रुपए.

CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश में कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अहम घोषणा की है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को स्वदेशी मेला के दौरान आयोजित युवा सम्मेलन में कहा कि कपड़ा उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों को 10 वर्ष तक प्रतिमाह 5000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

यह निर्णय उद्योगों को मजबूती देने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से लिया गया है। सीएम ने कहा कि कपड़ा उद्योग को मजबूत करने के लिए श्रमिकों और बिजली जैसी सुविधाओं में मदद दी जाएगी। उन्होंने स्वदेशी मेला को भारतीय उद्यमियों के लिए नई संभावनाओं का मंच बताया।

बता दें कि एमपी की सरकार ने जिस तरह लाड़ली बहना योजना लाकर मध्य प्रदेश की लाखों लाडली बहनों के चेहरे पर खुशी लौटाई, ठीक वैसी ही खुशी अब कपड़ा उद्योग के श्रमिकों की उदास आंखों में नई उम्मीद और राहत ले आई है। हलांकि राहत की ये राशि इन श्रमिकों को 10 साल तक ही दी जाएगी।

जानें और क्या बोले सीएम

-अगले कुछ वर्षों में राज्य का बजट सात लाख करोड़ रुपए तक ले जाने का लक्ष्य है।

-नर्मदापुरम में उद्योगों के लिए 500 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि आरक्षित की जा चुकी है। मांग को देखते हुए इसे और बढ़ाया जाएगा।

नक्सली गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति

सीएम ने जिले में नक्सली गतिविधियों पर कार्रवाई को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। नक्सल उन्मूलन के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया। गश्त बढ़ाने, मुखबिर तंत्र को और मजबूत करने पर जोर दिया।

मुंजारे हिरासत में

उधर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को मंगलवार को पुलिस ने घर के बाहर से समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई उनके द्वारा सीएम का घेराव, किसानों व अन्य वर्गों की समस्याओं पर ज्ञापन देने की पूर्व घोषणा के बाद की गई।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, केंद्र से हस्तक्षेप की मांग

ये भी पढ़ें: जमीन बेचने बदला नियम, अब ऐसे करवाना होगा नामांतरण

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग

ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंदिया रोड पर नवेगांव से आगे शनिवार को एक भयावह सडक़ दुर्घटना सामने आई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ऑटो चालक को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद 16 चका ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना 10 जनवरी को दोपहर हुई। सिद्धार्थ नगर बूढ़ी बालाघाट निवासी 29 वर्षीय अमन राज पिता कन्हैया लाल पटले अपनी बाइक से ग्राम सालेटेका से बालाघाट लौट रहे थे। नवेगांव के आगे नवेगांव से गोंगलई की ओर जा रही एक ऑटो से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के चलते अमन राज सडक़ पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से गुजर रहे एक 16 चका ट्रक ने युवक के दोनों पैर को कुचल दिया। ट्रक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। वहीं बाइक की टक्कर से ऑटो भी अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो चालक राजेंद्र सोलाखे निवासी ग्राम नेतरा नवेगांव घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि अमन राज पटले पेशे से एलईडी टीवी मैकेनिक हैं और सिद्धार्थ नगर बूढ़ी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया कि 9 जनवरी को वह अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बेटी के साथ ग्राम सालेटेका अपनी बुआ के घर गए थे। रात में वहीं रुकने के बाद अमन राज अपनी पत्नी और बेटी को वहीं छोडकऱ अकेले बालाघाट के लिए निकले थे। इसी दौरान यह दुर्घटना घटित हुई। प्राथमिक उपचार के बाद अमन राज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि ऑटो चालक राजेंद्र सोलाखे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा घायल अमन राज के पिता कन्हैया लाल पटले के बयान दर्ज कर तहरीर अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित थाना ग्रामीण नवेगांव भेज दी गई है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।