scriptनिगम के जंगलों में सागौन वृक्षों पर चल रही कुल्हाड़ी | Ax running on teak trees in the forests of the corporation | Patrika News

निगम के जंगलों में सागौन वृक्षों पर चल रही कुल्हाड़ी

locationबालाघाटPublished: Apr 26, 2018 11:40:51 am

Submitted by:

mukesh yadav

कीमती सागौन के वृक्षों पर जंगल माफियाओं की टेढ़ी नजर लग गई है।

katai
बालाघाट. वन विकास निगम लामता प्रोजेक्ट परियोजना मंडल बालाघाट परिक्षेत्र लालबर्रा के अंतर्गत आने वाले जंगलों में इन दिनों बेस कीमती सागौन के वृक्षों पर जंगल माफियाओं की टेढ़ी नजर लग गई है। जिनके द्वारा नित्य अवैध कटाई कर हरे भरे व कीमती वृक्षों का कत्लेआम किया जा रहा है। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी विभाग को न हो। बावजूद इसके जानकर भी अनजान बने रहना विभागीय अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। वहीं शासन को लाखों रुपयों के राजस्व की हानि भी उठानी पड़ रही है।
पत्रिका ने लालबर्रा क्षेत्र के वन विकास निगम के जंगलों में मुआयना किया तो यहां चौकाने वाले दृश्य नजर आए। यहां करीब आधा दर्जन से अधिक सागौन के पेड़ों के ताजे ठूंठ दिखाई दिए। वहीं जलाऊ लकडिय़ों के ना पर भी हरे भरे पेड़ों का कत्लेआम होते नजर आया। इस दौरान वन विभाग की निष्क्रियता भी सामने आई।
जलाउ लकड़ी वालों को करते हैं परेशान
पत्रिका मुआयने के दौरान मौके पर सूखी जलाउ लकडिय़ों चुन रहे ग्रामीणों की माने तो वन विकास निगम के जंगलों से नीचे तबके के परिवार जो अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कुछ जलाउ लकड़ी अपने घरों के लिए ले जाते हैं। तो विभाग के आला अधिकारी इन पर कार्रवाई की धौंस देकर रुपए की मांग करते हैं। कार्रवाई के भय से वे भोंले-भाले ग्रामीण पैसे देकर वे कार्रवाई से बचते हंै। इस तरह से निगम के जंगलों में जंगल राज चल रहा है।
माफियाओं पर कब होगी कार्रवाई
गौरतलब रहे कि वन विकास निगम के उत्तर बगदेही के कक्ष क्रमांक 394 में सागौन तस्कारों ने जिस तरह से सागौन के वृक्षों पर कुल्हाड़ी से कत्लेआम किया है, उसे देख ऐसा प्रतीत होता है भारी मात्रा में वृक्षों की कटाई का क्रम जारी है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों तक जानकारी न होना दाल में कुछ काला होने की ओर इंगित करता है। जानकरों की माने तो यदि शीघ्र ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर स्वयं निरीक्षण या कार्रवाई नहीं करवाते हैं, तो वन तस्कर स्थानीय वन अधिकारियों के साथ मिलकर पूरे जंगल को तबाह कर देंगे। जिसका भुगतमान सभी को भुगतना पड़ सकता है।
ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
इस पुरे मामले में क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं वन विभाग के उच्चाधिकारियों से बगदेही में हुई अवैध कटाई में लिप्त दोषी अधिकारियों व माफियाओं के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
इनका कहना है।
जंगलों में कही भी अवैध कटाई नहीं हो रही है। हमारे द्वारा समय समय पर निरीक्षण किया जाता है। वहीं मौके पर 6 बीट गार्ड एक डिप्टी रेंजर नियुक्त किए गए हैं। हालाकि आपके द्वारा दी जा रही जानकारी की हम जांच करवाएंगे।
उमाशंकर सोनी, रेंजर वन विकास निगम लालबर्रा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो