scriptआयुष मंत्री कावरे ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली | AYUSH Minister Kavre flagged off, took salute of parade | Patrika News

आयुष मंत्री कावरे ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली

locationबालाघाटPublished: Jan 27, 2021 08:02:18 pm

Submitted by:

mukesh yadav

जिले में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

आयुष मंत्री कावरे ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली

आयुष मंत्री कावरे ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली

बालाघाट. इस वर्ष भी जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य समारोह में मप्र शासन के राज्य मंत्री आयुष स्वतंत्र प्रभार एवं जल संसाधन विभाग रामकिशोर कावरे ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित झांकियां भी निकाली गई। इस अवसर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मप्र शासन के पूर्व कृषि मंत्री एवं वर्तमान विधायक गौरीशंकर बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन, रमेश भटेरे, पुलिस महानिरीक्षक केपी व्यंकटेश्वरराव, उप महानिरीक्षक अनुराग शर्मा, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद गुप्त, अपर कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए, जिला पंचायत सीईओ उमा महेश्वरी, अनिल धुवारे, रमेश रंगलानी, वीणा कनौजिया, राजकुमार रायजादा, लता एलकर, मौसम हरिनखेड़े, नपा पार्षद, विभिन्न विभागों के अधिकारी अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रात: तिरंगा झंडा फहराया गया तथा राष्ट्रगान जन गण मन का गायन किया गया। परेड कमांडर नीतेश वाईकर के नेतृत्व में कोबरा बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड के जवानों द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। इसके बाद मंत्री कावरे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम दिया गया संदेश पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में पुलिस के जवानों द्वारा हर्ष फायर किए गए तथा शांति के प्रतीक गुब्बारे भी छोड़े गए। कार्यक्रम में कोरोना संकट काल में उत्कृष्ट सेवाए देने वाले एवं विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरुस्कृत
कार्यक्रम के अंत में शानदार मार्च पास्ट के लिए कोबरा बटालियन को प्रथम, 36.भारत रक्षित वाहिनी कनकी को द्वितीय व जिला पुलिस बल के जवानों को तृतीय पुरस्कार दिया गया। झांकियों में कृषि विभाग की झांकी को प्रथम, जिला पंचायत की झांकी को द्वितीय व मत्स्यपालन विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। शासकीय भवनों पर रात्री में की जाने वाली रोशनी के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय को प्रथम, पालीटेक्निक कालेज को द्वितीय एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह मानव अधिकार आयोग मित्र व बाल कल्याण समिति सदस्य फिरोजा खान को बाल विवाह की रोकथाम, शासकीय की विभिन्न योजनाओं में जन जागरूकता कार्यो और सामाजिक कार्यो में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानीत किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो