scriptअब शिक्षा अध्ययन के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, हायर सेकेंडरी शाला हुई शुरू | balaghat; Now no need to study the education , higher secondary schools was introduced | Patrika News

अब शिक्षा अध्ययन के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, हायर सेकेंडरी शाला हुई शुरू

locationबालाघाटPublished: Jun 24, 2016 08:53:00 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

शुक्रवार को लालबर्रा विकासखंड के ग्राम टेकाड़ी में हायर सेकेंडरी
स्कूल का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। टेकाड़ी में अब तक हाईस्कूल ही
संचालित हो रहा था। अब इस स्कूल का उन्नयन कर उसे हायर सेकेंडरी स्कूल बना
दिया गया है। इसके अलावा ग्राम खमरिया, पाथरी और नेवरगांव में 4 करोड़ 46
लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया गया।

balaghat

balaghat

बालाघाट. शुक्रवार को लालबर्रा विकासखंड के ग्राम टेकाड़ी में हायर सेकेंडरी स्कूल का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। टेकाड़ी में अब तक हाईस्कूल ही संचालित हो रहा था। अब इस स्कूल का उन्नयन कर उसे हायर सेकेंडरी स्कूल बना दिया गया है। इसके अलावा ग्राम खमरिया, पाथरी और नेवरगांव में 4 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किया गया।
हायर सेकेंडरी स्कूल के शुभारंभ समारोह में केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, जिपं अध्यक्ष रेखा बिसेन, जपं अध्यक्ष किरण मड़ावी, जनपद सदस्य पुष्पा नागेश्वर, कन्हैया लाल चौहान, पूर्व जनपद अध्यक्ष डुलेन्द्र ठाकरे, सरपंच गुणवंता बिसेन, उपसरपंच गनेन्द्र बिसेन, लोहरा सरपंच भावेश टेंभरे, युवराज परिहार सहित अन्य मौजूद थे। इस समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री बिसेन ने कहा कि गांव के विकास के लिए पक्की सड़क व आवागमन के साधनों का होना जरुरी है। इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल का पास में ही होना जरूरी होता है। लालबर्रा विकासखंड इन दोनों मामलों में प्रदेश के 213 विकासखंडों में सबसे अग्रणी विकासखंड है। लालबर्रा विकासखंड में हर गांव में पक्की सड़क पहुंच चुकी है और यहां पर सबसे अधिक संख्या में हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल खोले गए हंै। मंत्री बिसेन ने कहा कि शासन के मापदंड में नहीं आने के बाद भी ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए उनके द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल स्वीकृत कराए गए है। उन्होंने मुरझड़ में शीघ्र ही हाई स्कूल प्रारंभ किए जाने की घोषणा भी की। मोहगांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन करने की भी जानकारी दी। उज्जवला योजना के अंतर्गत मोहगांव में 400 गरीब महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदाय किए गए।
छात्रा का किया सम्मान
मंत्री बिसेन ने टेकाड़ी के हाई स्कूल की छात्रा सृष्टी पटले द्वारा कक्षा 10 वीं में 89 प्रतिशत अंक लाने पर उसका सम्मान किया। उसे अपनी ओर से एक हजार रुपए का इनाम भी दिया। उन्होंने कक्षा 11 वीं में छात्राओं का नाम दर्ज कर उन्हें निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का भी वितरण किया। वहीं टेकाड़ी के हायरसेकेंडरी स्कूल में विधायक निधि से एक लाख रुपए देने की घोषणा की।
सड़क निर्माण के लिए किया भूमिपूजन
मंत्री बिसेन ने ग्राम टेकाड़ी से खोलटोला, नहरटोला, पढारटोला से सावंगी सीमा तक 4.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 4.50 किमी लम्बाई की सड़क के निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। यह सड़क मंडी निधि की राशि से बनाई जाएगी। कृषि मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि वे सड़क निर्माण के दौरान कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्राम टेकाड़ी में किसानों की समस्या सुनने के बाद उन्हें सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा मंत्री बिसेन ने ग्राम खमरिया में बीआरजीएफ की 3 लाख रुपए की राशि से निर्मित मछुआ सहकारी समिति भवन, 14 लाख 64 हजार रुपए की लागत से निर्मित हाट बाजार कॉम्पलेक्स और मनरेगा मद की 10 लाख 16 हजार रुपए की राशि से निर्मित शामाशा के खेल मैदान का लोकार्पण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो