बालाघाट

महिला समूहों को भेंट कर भजन मंडली किट

भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह मसानी के द्वारा निकाली जा रही महिला संत्सग यात्रा 21 वे ग्राम पहुंची।

बालाघाटJun 04, 2018 / 02:03 pm

mukesh yadav

महिला समूहों को भेंट कर भजन मंडली किट

वारासिवनी. भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह मसानी के द्वारा निकाली जा रही महिला संत्सग यात्रा 21 वे ग्राम पहुंची। २१ वें दिन पुनी, मुरमाड़ी, दिनेरा, चंगेरा, चंगेराटोला, खुर्सीपार, टुइयापार और दिनी ग्राम अपने उद्देश्य को लेकर पहुंची। प्रत्येक ग्राम में संजय सिंह मसानी व ज्योति संजय सिंह मसानी के द्वारा महिलाओं को भजन कीर्तन के लिए वाद्वयंत्रों की पुरी किट प्रदान की गई। जिसमें वाद्वयंत्रों के साथ गीता व रामायण भी रहती है।
चंगेराटोला में भी मसानी दंपत्ति के द्वारा जै बजरंग महिला मंडल की अध्यक्ष रूपाली मात्रे, उपाध्यक्ष रेखा सूर्यवंशी, सचिव गोपिका पंजरे सहित दर्जनों महिलाओं को वाद्व यंत्रों की किट प्रदान की गई। इस अवसर पर संजय सिंह मसानी ने कहा कि तकनीकी व आधुनिक युग में आज हमारे धर्म ग्रंथ का अध्यन व भजन किर्तन का दौर कमजोर सा हो गया है। जिसका असर नई पीढ़ी के संस्कारों में भी दिख रहा है। मसानी ने महिलाओं के बड़े समूह को जानकारी देते हुए कहा कि हम अपनी बेटियों को अवश्य संस्कार देवे की जब उनका विवाह हो तो वे मायके की तरह ससुराल में भी बेटी ही बनकर रहे। वहीं सांस को भी मां के समान व्यवहार करना चाहिए।
अनाथ सुनील को मिला आवासिय पट्टा
वारासिवनी. पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम देशमुख के प्रयासों से अनाथ सुनील को आवासिय पट्टा प्राप्त हुआ। पट्टा प्राप्त कर सुनील ने विक्रम देशमुख का आभार व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पूर्व जिपं सदस्य विक्रम देशमुख के पैतृक ग्राम झालीवाड़ा के निवासी सुनील शरणागत पिता स्व. दिलीप शरणागत को आवासीय पट्टा सौंपा गया। गौरतलब है कि सुनील के पिता की मृत्यु उसके बचपन में हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद सुनील का लालन-पालन विभिन्न रिश्तेदारों के पास जैसे तैसे हुआ। वहीं सुनील जब बालिग होने पर जब वह ग्राम झालिवाड़ा लौटा तो मकान के नाम पर केवल झोपड़ी बची थी। पीएम आवास का लाभ प्राप्त करने में आवासीय पट्टा ना होना, सुनील के लिए बाधक हो रहा था। इसके बाद सुनील ने विक्रम देशमुख को अपनी यह परेशानी बताई। सुनील की परेशानी सुनकर देशमुख ने सुनील को हर सम्भव सहयोग करने के आश्वासन देते हुए तहसीलदार से सुनील को नियमानुसार पट्टा प्रदान करने हेतु कहा। इसके बाद तमाम प्रक्रिया के तहत सुनील को आवासिय पट्टा सौंपा गया। पट्टा पाकर सुनील की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए और सुनील ने आभार व्यक्त किया है।

Home / Balaghat / महिला समूहों को भेंट कर भजन मंडली किट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.