scriptनए संकल्प के साथ किया भोलेनाथ का अभिषेक | Bholenath's consecration done with new resolve | Patrika News

नए संकल्प के साथ किया भोलेनाथ का अभिषेक

locationबालाघाटPublished: Feb 21, 2020 08:43:11 pm

Submitted by:

mukesh yadav

पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान भोलेनाथ के दरबार को स्वच्छ रखने की ली शपथ

नए संकल्प के साथ किया भोलेनाथ का अभिषेक

नए संकल्प के साथ किया भोलेनाथ का अभिषेक


बालाघाट. महाशिवरात्रि पर्व पर इस वर्ष हजारों शिव भक्तों ने नए संकल्प के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान के तहत सैकड़ों भक्तों ने भोलेनाथ के दरबार को स्वच्छ रखने व प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने शपथ ली। वहीं भोलेनाथ के दरबार में दर्शनार्थ आने वाले सभी श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की बात कही। महाशिव रात्रि पर पत्रिका ने शहर के प्रमुख शिवधाम स्थल जागपुर घाट और महामृत्युजय घाट में अपने अनोखे पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान का आयोजन किया।
अभियान की शुरूआत पत्रिका चेंजमेकर अभियान के वालिंटियर राजेश भाई चावड़ा के नेतृत्व में जागपुर घाट से की गई। यहां सिंधी समाज द्वारा मेले भरवाया जाता है। जिसमें करीब ढाई हजार से अधिक की संख्या में लोग पहुंचे थे। अभियान की जानकारी युवाओं को देने पर पहले जागरूक युवा आशीष सुलाखे, चुन्नीलाल बिसेन, विक्रम मंगे, भुवन लिल्हारे, संकेत पन्द्राम, अंकित सुलाखे, अनिकेत दौने, राजा दौने, तुषार बोरीकर, रोमेश सोनवाने, शरद भाई चावड़ा व चंदु टेकाम अपने अन्य दोस्तों के साथ तीन टीमों का गठन किया। इसके बाद अभियान की शुरूआत करते हुए मेले में उपस्थित सभी लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने व भोलेनाथ के दरबार में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। युवओं की अपील का असर होते भी देखा गया। मेले में वितरित की जा रही प्रसादी ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुजन कागज के टुकड़े व दोना पत्तल को नदी में न फेंकते हुए नियत स्थान में डालते नजर आए। इसके बाद यहां राजेश भाई चावड़ा द्वारा स्वच्छता के संकल्प के साथ भोलेनाथ का अभिषेक किए जाने की शपथ दिलवाई गई। इसी तरह का आयोजन महामृत्युजय घाट में किया गया। यहां भी करीब दो सौ से अधिक लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। वहीं स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त शिवधाम बनाए रखने की शपथ दिलवाई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो