scriptभाजपा आज बाढ़ पीडि़तों के लिए किए सामग्री एकत्रीकरण | BJP aggregates aggregation for flood victims today | Patrika News

भाजपा आज बाढ़ पीडि़तों के लिए किए सामग्री एकत्रीकरण

locationबालाघाटPublished: Aug 29, 2018 08:09:13 pm

Submitted by:

mukesh yadav

केरल में आई भीषण बाढ़ आपदा, जिसने लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

bad

भाजपा आज बाढ़ पीडि़तों के लिए किए सामग्री एकत्रीकरण

बालाघाट। केरल में आई भीषण बाढ़ आपदा, जिसने लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। यहां लोगों के पास रहने को घर नहीं, खाने को खाना, पहने के लिए कपड़े तक नहीं बचे हैं। केन्द्र सरकार व अन्य राज्यों की सरकार मदद में जुटी हुई हैं, इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने नगर में घुमकर दैनिक उपयोग की सामग्री इकट्ठा की। जो केरल में बाढ़ पीडि़तों के उपयोग के लिए भेजी जाएगी। इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि बाढ़ राहत सामग्री हेतु आप अपनी ओर से जैसे पुरूष, महिला व बच्चों के लिए साड़ी, मेक्सी, पेंट शर्ट व वस्त्र इत्यादि, खाद्य सामग्री में चांवल, दाल, शक्कर, नमक, तेल व चाय, कॉफी खाद्य पदार्थो के साथ स्कूल में बच्चों को उपयोग होने के वाले बैग, कापियां, पेंसील पेन, ओआरएस घोल, मच्छर भगाने की मशीन, बेबी डायपर, नहाने का साबुन, कपड़े धोनी की साबुन, मोमबत्ती आदि जैसी दैनिक वस्तुओं का सहयोग आप जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचाकर बाढ़ पीडि़तों की मदद कर सकते हंै। इन सभी प्रकार की राहत सामग्रीयों का कलेक्शन जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है, जहां आप भी अपनी ओर से इन राहत सामग्री के रूप में सहयोग कर सकते हैं, जिसके बाद इन सामग्रीयों को ट्रक के माध्यम से केरल राज्य पहुंचाया जाएगा।
यह रहे उपस्थित
सामग्री इक_ा करने के दौरान रमेश रंगलानी, मौसम हरिनखेरे, गजेन्द्र भारद्वाज, संजय खंडेलवाल, राकेश सेवईवार, गुलशन भाटिया, चित्रपर्ण शुक्ला, वीणा कनौजिया, निशी पसीने, दिलीप चौरसिया, अजय सोनी, सुरजीतसिंह ठाकुर, सरिता सोनेकर, नंदनी वर्मा, कृष्णा सिंह, गौरी लिल्हारे, मीनाक्षी हरिनखेरे, उषा धुवारे, सत्या शुक्ला, गोपाल आडवाणी, दिनेश त्रिवेदी, मनोज हरिनखेरे, सिद्धार्थ शेण्डे, राजेश लिल्हारे, मोनू श्रीवास्तव, डॉ. अनिल भोण्डेकर, डॉ. अक्षय कटरे, सरवन हथगया, संजय बिसेन, ललित मानकर, महेन्द्र अजीत, भुरू कटरे, हिमांशु चौकसे, संजू ब्रम्हें सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने घुमकर जरुरत की सामग्री एकत्रित की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो