scriptपार्टी से चार बागी प्रत्याशियों का भाजपा ने किया निष्कासन | BJP announces four rebel candidates | Patrika News

पार्टी से चार बागी प्रत्याशियों का भाजपा ने किया निष्कासन

locationबालाघाटPublished: Nov 15, 2018 05:53:26 pm

Submitted by:

mahesh doune

भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशियों को भाजपा प्रदेश स्तर के निर्देश पर पार्टी से निष्कासन कर दिया है।

balaghat

पार्टी से चार बागी प्रत्याशियों का भाजपा ने किया निष्कासन

बालाघाट. भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशियों को भाजपा प्रदेश स्तर के निर्देश पर पार्टी से निष्कासन कर दिया है। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी में १५ नवम्बर को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा के जिला महामंत्री शिव जायसवाल, प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव पारधी, लालबर्रा जनपद अध्यक्ष किरण मड़ावी, अंजू शर्मा को भाजपा प्रत्याशी के मैदान में होने के बाद भी बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर निष्कासन की कार्रवाई की गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रंगलानी ने बताया कि बागी प्रत्याशियों के साथ भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता साथ होकर चुनाव प्रचार करता है तो उनके खिलाफ भी निष्कासन की कार्रवाई की जावेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारक पहुंचेगे। १७ नवम्बर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का आगमन बैहर में हो रहा है। जिनकी आमसभा मानेगांव में संपन्न होगी। इसके अलावा २३ नवम्बर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आगमन हो रहा है। जिसको लेकर १६ नवम्बर को भाजपा कार्यालय में आवश्यक बैठक आहूत की गई है। बैठक में राष्ट्रीय सचिव तरूणजी व प्रदेश सचिव विष्णुदत्त शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
स्टार प्रचारकों को होगा आगमन
चुनाव के दौरान जिले की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में स्टार प्रचारकों का आगमन होगा। जिसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी, प्रहलादसिंह पटेल सहित अन्य जननेता शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले चुनाव में तीन विधानसभा से विजयी हुई थी। लेकिन इस बार जिले से भाजपा की सीट बढ़ेगी। आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रवक्ता अभय कोचर, महेन्द्र सुराना, आनंद कोछड़ शामिल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो