scriptभाजपा ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय जयंती | BJP celebrated Deendayal Upadhyay Jayanti | Patrika News
बालाघाट

भाजपा ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय जयंती

महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बताए मार्गों पर चलने का लिया संकल्प

बालाघाटSep 26, 2019 / 09:01 pm

mukesh yadav

भाजपा ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय जयंती

भाजपा ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय जयंती

बालाघाट. भारतीय जनता पार्टी ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाते हुऐ इस खास मौके पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न चौक-चौराहों में स्थापित सभी महापुरुषों की प्रतिमा और स्थल परिसर की स्वच्छता कर माल्यार्पण और पूजा अर्चना की। इस दौरान इन महापुरुषों की जय जय कार करते हुए इनके बताए मार्गों पर चलने का जन संकल्प लिया।
भारत में रहने वाला और इसके प्रति ममत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन हैं। उनकी जीवन प्रणालीए कलाए साहित्य, दर्शन सब भारतीय संस्कृति है। इसलिए भारतीय राष्ट्रवाद का आधार यह संस्कृति है। इस संस्कृति में निष्ठा रहे तभी भारत एकात्म रहेगा।
श्वसुधैव कुटुम्बक भारतीय सभ्यता से प्रचलित है। इसी के अनुसार भारत में सभी धर्मों को समान अधिकार प्राप्त हैं। संस्कृति से किसी व्यक्ति, वर्ग, राष्ट्र आदि की वे बातें, जो उसके मन, रुचि, आचार, विचार, कला-कौशल और सभ्यता की होती हैं, पर विचार होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह जीवन जीने की शैली है।

Home / Balaghat / भाजपा ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय जयंती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो