कर्नाटक में भाजपा की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न
कर्नाटक राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपाईयों द्वारा जश्न मनाया गया।

बालाघाट. कर्नाटक राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपाईयों द्वारा जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने मिठाईयां बांट एक दूसरे को जीत की बधाईयां दी। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के जयघोष के जमकर नारे लगाए।
ये रहे शामिल
इस दौरान भाजपा महिला संगठन प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, नगर अध्यक्ष सुरजीतसिंह ठाकुर, राजेशभाई चावड़ा, भारती पारधी, मौसम हरिनखेड़े, पूर्व विधायक रामकिशोर कावरे, नपा उपाध्यक्ष वीणा कनौजिया, आनंद कोछड़, अभय कोचर, सुनील खोटेले, राजेन्द्र चौधरी, राजेश लिल्हारे सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।
मछली मारते समय बांध में डूबा बीरबल, नहीं मिली लाश
उकवा. बिठली पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम लूद के बांध में मछली मारने गया एक व्यक्ति डूबा। देर शाम तक नहीं मिली लाश। मृतक पोण्डी उकवा निवासी बीरबल पिता नत्थूलाल बर्वे (४५) बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि पोण्डी निवासी बीरबल ने लूद बांध में मंगलवार की सुबह मछली मारने जाल डाला था। बीरबल दोपहर करीब १ बजे अपने दामाद कंटगा कोसमी निवासी नंदकिशोर नंदा के साथ जाल निकालने गया। बीरबल बांध में डूब गया जो बाहर नहीं निकला। इसकी सूचना परिजन व बिठली चौकी पुलिस को नंदकिशोर द्वारा दी गई। पुलिस ने द्वारा मौके पर पहुंच देर शाम तक लाश खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन लाश नहीं मिल पाई। दूसरे दिन बुधवार को गोताखोरों द्वारा बीरबल की लाश बांध में खोजी जाएंगी।
इनका कहना है
लूद बांध में बीरबल के डूबने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच खोजबीन की गई। लेकिन शाम तक लाश का पता नहीं चल पाया है। दूसरे दिन गोताखोरों की मदद से लाश ढूंढने का प्रयास किया जाएंगा।
शब्बीर खान, बिठली चौकी प्रभारी
आपसी विवाद महिला से मारपीट
बालाघाट. कंटगी थाना अंतर्गत ग्राम जराहमोहगांव में आपसी विवाद पर एक ३५ वर्षीय महिला से गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा गाली दे मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत थाना में ममता पति देवनाथ उरकुड़े ने दी।
पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत दी कि १३ मई को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा ने गाली दे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने २९४,३२३,५०६ आईपीसी के तहत मामला कायम किया।
अब पाइए अपने शहर ( Balaghat News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज