scriptभाजपा ने किया नव नियुक्ति पदाधिकारियों का सम्मान | BJP honored the newly appointed office bearers | Patrika News

भाजपा ने किया नव नियुक्ति पदाधिकारियों का सम्मान

locationबालाघाटPublished: Jan 16, 2022 10:46:26 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

विचारधारा हमारी पूंजी और कार्यकर्ता हमारी शक्ति हैं- बिसेन

भाजपा ने किया नव नियुक्ति पदाधिकारियों का सम्मान

भाजपा ने किया नव नियुक्ति पदाधिकारियों का सम्मान

बालाघाट. भाजपा कार्यालय में बूथ विस्तारक योजना 22 के तहत नगर शाक्ति केन्द्र विस्तारकों की कामकाजी बैठक राज्य पिछडा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन के प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई। जहां 20 से 30 जनवरी तक प्रत्येक विस्तारकों को हरेक मतदान केन्द्र 10 घंटे का प्रतिदिन समय देकर मतदान केन्द्र समिति का गठन, गणमान्य जनों से भेंट सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बाद नगर में निवासरत भाजपा मोर्चा के नवनियुक्ति जिला और मंडल पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमा वाधवानी, उपाध्यक्ष मीनाक्षी हरिनखेरे, महामंत्री भारती ठाकुर, मीना रांहगडाले, कोषाध्यक्ष वंदना बारमाटे, मंत्री सरिता सोनेकर, रक्षा हरिनखेरे, नंदनी वर्मा, मीडिया प्रभारी गोल्डी मिश्रा, नगर अध्यक्ष सरिका बिसेन, भाजयुमो नगर अध्यक्ष जैनेन्द्र कटरे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र मोहारे, महामंत्री यशंवत लिल्हारे, कोषाध्यक्ष विजय बिसेन, नगराध्यक्ष बिहारी गौतम, पिछडा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भोयर, महामंत्री राजेश लिल्हारे, निशी पशीने, कार्यालय मंत्री विनय जायसवाल नगर अध्यक्ष विनय बोपचे सहित अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। वहीं बैठक में सबसे पहले भाजपा के प्रथम जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण खंडलेवाल बाबूजी के निधन पर शोक संवेदना अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए आयोग अध्यक्ष बिसेन ने कहा कि विचारधारा हमारी पूंजी है और कार्यकर्ता हमारी शक्ति है। इसके और जनता जर्नाद्धन के आशीर्वाद से हम इस मुकाम में पहुंचे है कि हम राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के कार्यो को सतत रूप से पूरी निष्ठा से निर्वहन कर पा रहे है। इस भावशीलता से हमें आगे भी सेवा ही संगठन, समर्पण और सेवा ही संकल्प के साथ अंत्योदय का विकास करने लक्ष्य हासिल करना होगा।
इस अवसर पर इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया, संजय गौतम, जिला संगठन विस्तारक मौसम बिसेन, कोषाध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, मंत्री रूपेश वैध, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष व नगर विस्तारक अजय देवनाथ बिसेन, अजय सोनी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो