scriptBJP is making announcements to wash away its sins - Kamal Nath | चुनाव के पांच माह पूर्व अपना पाप धोने भाजपा कर रही घोषणाएं-कमलनाथ | Patrika News

चुनाव के पांच माह पूर्व अपना पाप धोने भाजपा कर रही घोषणाएं-कमलनाथ

locationबालाघाटPublished: May 25, 2023 10:32:10 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

चुनाव के पांच माह पूर्व अपना पाप धोने भाजपा कर रही घोषणाएं-कमलनाथ

चुनाव के पांच माह पूर्व अपना पाप धोने भाजपा कर रही घोषणाएं-कमलनाथ
चुनाव के पांच माह पूर्व अपना पाप धोने भाजपा कर रही घोषणाएं-कमलनाथ
बालाघाट. भाजपा जनता को प्रलोभन देकर किसी न किसी तरह से गुमराह कर रही है। 18 वर्ष में बहनें, किसान, नौजवान याद नहीं आए। चुनाव के पांच माह पूर्व अपना पाप धोने के लिए अब घोषणाएं कर रहे हैं। ये चुनाव केवल विकास का नहीं है। चुनाव से जुड़ा हुआ सबसे बड़ा मुद्दा है कि प्रदेश को किस पटरी में लेकर जाना है, प्रदेश का भविष्य कैसा हो? यह बातें प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने कही। वे गुरुवार को लामता में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि मप्र के मतदाताओं पर पूरा विश्वास है कि वे प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखेंगे। बजरंग के दल के बेन सवाल पर उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि जो भी नफरत का कार्य करे, चाहे वह संस्था हो या व्यक्ति, नफरत फैलाने या सामाजिक विवाद का कार्य करें, उस पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए। कांग्रेस भी यही चाहती है। हमारा कोई टारगेट नहीं है। यदि बजरंग दल ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें गिल्टी फिल नहीं करना चाहिए। सांसद नकुलनाथ को भाजपा के पांच सांसद के घेरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद छिपे हुए हैं। शिवराज सिंह ने जब विकास यात्रा निकाली थी, तब 160 विधानसभा क्षेत्र में इनका विरोध हुआ। यह विकास यात्रा नहीं बल्कि शासकीय यात्रा थी। प्रदेश की चौपट व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए विजन की जरुरत है, ये टेलीविजन से नहीं होता। शिवराज नाटक नौटंकी कर के सोचते हैं कि प्रदेश सुधर जाएगा। यह संभव नहीं है। कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं बल्कि पूरे संगठन से है। लाडली बहना योजना के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस संगठन सीधे जनता से जुड़ा हुआ है। जनता समझ रही है कि उनके साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है। भाजपा के गुमराह करने प्रलोभन देने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लोगों को कांग्रेस पर विश्वास है। वारासिवनी विधायक प्रदीप जायसवाल के पार्टी में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि बालाघाट प्रभारी आलोक मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदीप जायसवाल की पार्टी में वापसी संभव नहीं है। उन्होंने उनसे अनुमति लेकर ही यह बात कही है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.