scriptभाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर | BJP leader death in balaghat Madhya Pradesh | Patrika News

भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

locationबालाघाटPublished: Jan 15, 2022 10:34:58 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता का निधन हो गया है, उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर छा गई है।

भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता का निधन हो गया है, उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर छा गई है। उनके निधन की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार बालाघाट के प्रथम जिला भाजपा अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी मिलते ही गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा -ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति दे। ओम शांति।

भाजपा के आधार स्तंभ थे लक्ष्मीनारायण
बालाघाट में लक्ष्मीनारायण खंडेलवाल भाजपा के आधार स्तंभ माने जाते थे, उनकी उम्र 90 वर्ष हो चुकी थी, पिछले साल नवंबर में भाजपा द्वारा उनका शाल श्रीफल से सम्मान किया गया था, उन्हीं के साथ कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं का भी सम्मान किया गया था, वरिष्ठ नेता के निधन से शहर सहित प्रदेश में शोक की लहर छा गई है।

 

https://twitter.com/BJP4MP?ref_src=twsrc%5Etfw

बताया जाता है कि लक्ष्मीनारायण खंडेलवाल जनसंघ के समय से ही पार्टी को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाते रहे, उन्होंने भाजपा के लिए हमेशा त्याग और समर्पण की भावना रखी थी, उनके निधन से भाजपा खेमे में शोक की लहर छा गई है, कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ अन्य पार्टियों के नेता भी उनके निधन को बहुत बड़ी क्षति मान रहे हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी से जुड़े कार्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

यह भी पढ़ें : सीएम बड़ा फैसला : स्कूल-होस्टल रहेंगे बंद, घर से ही होगी प्री बोर्ड परीक्षा

https://www.dailymotion.com/embed/video/भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो