scriptभाजपा ने किसान विरोधी नितियों के खिलाफ दिया धरना | BJP protest against anti-farmer policies | Patrika News

भाजपा ने किसान विरोधी नितियों के खिलाफ दिया धरना

locationबालाघाटPublished: Dec 14, 2019 07:44:19 pm

Submitted by:

mahesh doune

बालाघाट. राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफको उकवा में भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस सरकार ने किसानों से कर्ज माफी

भाजपा ने किसान विरोधी नितियों के खिलाफ दिया धरना

भाजपा ने किसान विरोधी नितियों के खिलाफ दिया धरना

बालाघाट. राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ १४ दिसम्बर को उकवा में भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। भाजपाईयों ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों से कर्ज माफी का वादा कर किसानों को गुमराह किया है। लेकिन आज तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। धरना आंदोलन में काफी संख्या में भाजपाई व किसान शामिल रहे।
मांगों के बारे में दी जानकारी
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुरलीधर नर्सवानी ने बताया कि वर्तमान में धान खरीदी भी नाम मात्र की है। किसानों को एक ही दिन में धान लाने बोला जा रहा है, जो असंभव है। किसान को सूचना दी गई लेकिन संस्था द्वारा धान की खरीदी नहीं की गई है। धान व गेहूं का बोनस देने का वादा किया गया था जो अब तक नहीं दिया और २५०० रुपए धान खरीदी करने कहा गया जो नहीं हुआ है। किसानों को रबी फसलों का ० प्रतिशत में कर्ज एवं धान आज दिनांक तक नहीं दिया गया है। किसानों को रबी फसल के लिए यूरिया खाद की व्यवस्था सहकारी समिति में आज तक नहीं की गई है। किसानों का धान मेसेज के अनुसार एक ही समय में लिया जावेगा जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने बेरोजगारों से किया वादा भी पूरा नहीं किया जिससे युवाओं में भी सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि शीघ्र मांगों पर अमल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जावेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो