script

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का हर विधानसभा क्षेत्र में धरना आंदोलन आज

locationबालाघाटPublished: Sep 19, 2019 05:36:20 pm

Submitted by:

mahesh doune

अतिवर्षा के चलते बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति प्रदेश सरकार द्वारा कोई संवेदना व्यक्त नहीं करने पर भाजपा ने विरोध किया है।

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का हर विधानसभा क्षेत्र में धरना आंदोलन आज

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का हर विधानसभा क्षेत्र में धरना आंदोलन आज

बालाघाट. प्रदेश में अतिवर्षा के चलते बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति प्रदेश सरकार द्वारा कोई संवेदना व्यक्त नहीं करने पर भाजपा ने विरोध किया है। भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी जिले के विधानसभा क्षेत्र में 20 सितम्बर को एक दिवसीय धरना आंदोलन किया जा रहा है। जिसके चलते बालाघाट जिले के भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में धरना आंदोलन किया जाएंगा। जिसके लिए सभी विधानसभा में आंदोलन के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रंगलानी ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में अतिवर्षा व बाढ़ से करीब 32 जिले प्रभावित हुए है। जिसमें करीब ३०० लोग के मारे जाने व हजारों लोग बेघर हो गए। लेकिन प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावितों को कोई तत्काल मदद व मुआवजा की घोषणा नहीं की है। बाढ़ प्रभावितों के प्रति प्रदेश की सरकार संवेदनशील दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों का कर्जा माफ करने की बात की गई थी लेकिन आज भी किसानों के कर्ज माफ नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस रवैय्या के खिलाफ 20 सितम्बर को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय धरना आंदोलन किया जाएंगा। बालाघाट विधानसभा में आंदोलन के प्रभारी विधायक गौरीशंकर बिसेन, परसवाड़ा में विधायक रामकिशोर कावरे, बैहर में पूर्व विधायक भगत नेताम, वारासिवनी में पूर्व विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल रहेंगे।
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर, सांसद ढालसिंह बिसेन, भारती पारधी, मौसम हरिनखेड़े, आनंद कोछड़, अरूण राहंगडाले शामिल रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो