scriptबड़ा राममंदिर में अन्नकुट का हुआ आयोजन | Celebracin de Annakut en Big Ram Mandir | Patrika News

बड़ा राममंदिर में अन्नकुट का हुआ आयोजन

locationबालाघाटPublished: Nov 09, 2018 01:42:16 pm

Submitted by:

mukesh yadav

दीपावली के दूसरे दिन शहर के बड़ा राम मंदिर में अन्नकुट पूजा (गोवर्धन पूजा) की गई।

annkut

बड़ा राममंदिर में अन्नकुट का हुआ आयोजन

कटंगी। दीपावली के दूसरे दिन शहर के बड़ा राम मंदिर में अन्नकुट पूजा (गोवर्धन पूजा) की गई। इस पर्व पर भगवान राम की मूर्ति को कई तरह के खाने, मिठाई, पकवान यानी छप्पन भोग बनाकर भोग लगाया गया। इसके बाद प्रतिवर्षानुसार राम मंदिर सत्संग भवन में प्रसादी वितरण किया गया। जिसमें शहर के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर प्रसादी ग्रहण की। इधर, ग्रामीण अंचलों में भी इस पर्व को विधि-विधान के साथ मनाया गया। गांव में महिलाओं द्वारा अपने घर के आंगन में गोवर्धनजी बनाकर उनकी पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। वहीं दीवाली की रात में गाय गोहरी पर्व भी मनाया गया। मान्यता है कि गोवर्धन पूजा अन्न, धन, संपत्ति, संपदा की रक्षा के लिए की जाती है। घर के आंगन में गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन तैयार कर उनकी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा की बजाय गोवर्धन की पूजा शुरू करवाई थी तभी से घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजन किए जाने की पंरपरा की शुरूआत हुई है। इस दिन गोवंश की सेवा का विशेष महत्व है।
गोवर्धन पूजा के दिन ग्रामीण अंचलों में पंरपरानुसार मरारी पोला का आयोजन हुआ। इस दिन इस समाज के लोग अपने-अपने पशु धन की पूजा अर्चना करते हैं तथा उन्हें विभिन्न प्रकार के पकवान खिलाते हैं। इसके पूर्व सभी पशुओं को एक निश्चित स्थान पर लाकर एकत्रित किया जाता है जहां उनकी सार्वजनिक तौर पर पूजा अर्चना की जाती है। जिसके बार सारे पशुओं को घर-घर ले जाया जाता है जहां पशुओं को पकवान खिलाए जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो