scriptबालगृह के अनाथ निराश्रित बालक का मनाया जन्मदिन | Celebrated Birthday of Orphan destitute child | Patrika News

बालगृह के अनाथ निराश्रित बालक का मनाया जन्मदिन

locationबालाघाटPublished: Oct 12, 2018 04:26:15 pm

Submitted by:

mukesh yadav

सम्राट अशोक सेना के पदाधिकारियों की पहल

samrat ashok

बालगृह के अनाथ निराश्रित बालक का मनाया जन्मदिन

बालाघाट। बच्चों का जन्मदिन उनके लिए बड़ी खुशी का दिन होता है। अपना जन्मदिन मनाने बच्चे कई तरह के सपने संजोए रहते हैं। लेकिन अनाथ निराश्रित बालक चाहकर भी अपने जन्मदिन की खुशियां नहीं मना पाते हैं। लेकिन इस वर्ष अनाथ निराश्रित बालक रोहित पटेल का जन्मदिन उसके लिए नई खुशियां लेकर आया। उसने न केवल अपने साथियों के साथ खुशी से अपना जन्मदिन मनाया अपितु जन्मदिन का केक भी काटा।
नगरीय क्षेत्र के भटेरा स्थित स्नेह छाया बालगृह के अनाथ निराश्रित बालक रोहित पटेल का जन्मदिन सम्राट अशोक सेना के राष्ट्रीय सचिव अजय सुखदेवे द्वारा साथियों के साथ मनाया गया। रोहित के जन्मदिन पर केक काटा गया और खुशियां मनाई गई। इस दौरान सम्राट अशोक सेना के राष्ट्रीय सचिव अजय सुखदेवे, बालगृह के अनाथ निराश्रित बालक साथी और बालगृह का स्टॉफ मौजूद था।
अजय सुखदेवे ने बालगृह के सभी बच्चों और स्टॉफ को भोजन भी कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक सेना की मप्र प्रभारी सुनीता वासनिक, नर्सिंग छात्र संगठन जिला अध्यक्ष गौरव गोस्वामी, शानु राउत, करण बॉस, नितिन मोरे, आशीष वासानिक, विवेक वासनिक, स्नेह छाया बालगृह में रहे रहे बालक रोहित गेडाम, अजय पटेल, दिनेश कावरे, दुर्गेश टेकाम, रूमेश टेकाम एवं बालगृह के स्टाफ में सैयाम मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो