बालाघाट

स्कूलों में मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस १४ नवम्बर को स्कूलों में बाल दिवस के रूप में मनाया गया।

बालाघाटNov 14, 2018 / 05:52 pm

mahesh doune

स्कूलों में मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन

बालाघाट. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस १४ नवम्बर को स्कूलों में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। चाचा नेहरू को बच्चों से काफी प्यार था। १४ नवम्बर को शासकीय कन्या स्कूल परिसर में बालदिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बच्चों ने किया चाचा नेहरू को याद
इस दौरान शिक्षक बीएल चौधरी ने बताया कि हर वर्ष १४ नवम्बर को चाचा नेहरू का जन्मदिवस बालदिवस के रूप में मनाया जाता है। चाचा नेहरू को बच्चों से असीम प्यार था जिससे बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। देश की आजादी में भी चाचा नेहरू का बड़ा योगदान था। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को उचित मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सभी बच्चों को चाचा नेहरू के बताए मार्गो पर चलने प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षक एसआर शरणागत, संतोष चौरागढ़े, वायआर लिल्हारे, सरिता हरिनखेड़े, अजय मिश्रा, बीएल चौधरी सहित अन्य शामिल रहे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.