scriptकार्यकर्ताओं से किया एकजुटता का आव्हान | Challenges of solidarity done by workers | Patrika News

कार्यकर्ताओं से किया एकजुटता का आव्हान

locationबालाघाटPublished: Sep 09, 2018 09:03:18 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

किन्ही, ककोड़ी, पौनी में कांग्रेस की सेक्टर स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

balaghat news

कार्यकर्ताओं से किया एकजुटता का आव्हान

किरनापुर. कांग्रेस पार्टी द्वारा लांजी विधानसभा के ग्राम किन्ही, ककोड़ी व पौनी में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विधायक हिना कावरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष युसूफ पटेल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बेनीराम खोटेले, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ईश्वरीप्रसाद सिंगनदुपे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हिम्मतलाल गढ़वंशी, विधायक निज सहायक मुकेश जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।
बैठक में संगठन को मजबूत करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष युसूफ पटेल ने कहा कि आगामी समय में प्रदेश में होने वाले चुनाव को चुनौतीपूर्ण लेना है। इसके लिए पार्टी ने बूथ कमेटी, सेक्टर कमेटी, मंडल कमेटी तैयार करने के निर्देश दिए है। इस चुनाव में सभी को अपनी एकजुटता का परिचय देना है। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बेनीराम खोटेले ने कहा कि वर्तमान मेें प्रदेश की भाजपा सरकार से सभी परेशान है। हमें आपसी टकरावों को भूलकर संगठित होकर कार्य करना होगा। विधायक हिना कावरे ने कहा कि भाजपा में लोगों को भ्रमित करने की नीति है। भाजपा, कांग्रेस सरकार की योजनाओं को नाम बदलकर संचालित कर रही है। पिछले कई सालों से बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने व्यापम घोटाला कर बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलावाड़ किया है। किसानों से छलावा किया जा रहा है, बोनस बढ़ाकर खाद के दामों में भी बढ़ोत्तरी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि संगठन में जो समितियों का गठन किया जा रहा है, उनका महत्व चुनाव जीतकर आने के बाद और अधिक बढ़ जाएगा। जिसके आधार पर और अधिक विकास कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर इंद्रजीत दशमेर मंडल अध्यक्ष, चंदन कालबेले, किशन नागेश्वर अध्यक्ष मरार समाज किन्ही, पूनाराम नागेश्वर, प्रीतम दशमेर, लखेन्द्र दशमेर, जय महेश प्रसाद मिश्रा, अंतराम बोहरे, मोहपत अनमोले , राधेश्याम मसराम, टीएस बिसेन, देवलाल राहंगडाले , कारूलाल पंचाले, मानिक खैरवार, हिरालाल कावरे, रमेश नागेश्वर,भजनलाल राहंगडाले सहित अन्य मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो