बालाघाट

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ अध्यक्ष बने चन्द्रभान सिंह पटेल

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का २८ वां द्विवार्षिक अधिवेशन मुख्य डाकघर में २० जनवरी को संपन्न हुआ।

बालाघाटJan 20, 2019 / 07:50 pm

mahesh doune

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ अध्यक्ष बने चन्द्रभान सिंह पटेल

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ अध्यक्ष बने चन्द्रभान सिंह पटेल
बालाघाट. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का २८ वां द्विवार्षिक अधिवेशन मुख्य डाकघर में २० जनवरी को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन, परिमंडल सचिव रामसिंह धाकड़, परिमंडल संरक्षक महेन्द्र प्रतापसिंह, आरपी गर्ग उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बिसेन ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा डाकसेवकों का कार्य काफी जिम्मेदारी का होता है। सरकार द्वारा कर्मचारियों को सुविधा देने व डाक विभाग को आधुनिकीकरण करने प्रयास किया गया है। उन्होंने शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
सर्व सम्मति से हुआ चुनाव
इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से पुन: संभागीय अध्यक्ष के पद पर चन्द्रभान सिंह पटेल, कार्यकारिणी अध्यक्ष रोहिणीप्रसाद साहू, संभागीय सचिव यीशुलाल बड़पात्रे को मनोनीत किया गया। सहायक सचिव दौलतराम सराठे को बनाया गया है। इस अवसर पर उपस्थितजनों द्वारा नव-नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर व गुलाल का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

Home / Balaghat / अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ अध्यक्ष बने चन्द्रभान सिंह पटेल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.