scriptमुख्यमंत्री शिवराजसिंह को सद्बुद्धि देने किया हवन | Chief Minister Shivraj Singh has given good wishes | Patrika News

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को सद्बुद्धि देने किया हवन

locationबालाघाटPublished: Mar 14, 2018 11:19:08 am

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

मध्यप्रदेश न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मांगों को पूरा करने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को सद्बुद्धि देने १३ मार्च को हवन किया गया

Balaghat
बालाघाट. मध्यप्रदेश न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मांगों को पूरा करने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को सद्बुद्धि देने १३ मार्च को हवन किया गया। वेतन विसंगति की समस्या का निराकरण करने की मांग को लेकर ट्रामा सेंटर के समक्ष ७ मार्च से की कर्मचारियों द्वारा बेमियादी हड़ताल की जा रही है। इस दौरान सभी ब्लॉकों के स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आनंद तुरकर ने बताया कि वेतन विसंगति की मांग को लेकर काफी समय से धरना आंदोलन, हड़ताल किया जा रहा है। लेकिन शासन द्वारा मांगों पर कोई अमल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से शीघ्र मांगों का निराकरण करने की मांग की है।
छात्रावास अधीक्षिका की मनमानी से परेशान छात्राएं
उकवा. परसवाड़ा जनपद अंतर्गत सीनियर कन्या छात्रावास उकवा की छात्राओं को नाश्ता नहीं मिलने का मामला सामने आया है। शासन द्वारा शिक्षा के नाम करोड़ों रुपए खर्च किया जा रहा है। लेकिन वास्तविकता में शासन की योजना व उनकी मंशा को संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है। उकवा छात्रावास की अधीक्षिका रेखा मेश्राम द्वारा छात्राओं को नाश्ता नहीं दिया जा रहा है। गौरतलब हो कि शासन द्वारा निर्धारित मीनू का पालन सही तरीके से कहीं भी नहीं किया जाता है। शासन बच्चों के बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर योजना चलाती है। लेकिन जमीनी स्तर पर उसका सही क्रियान्वयन नहीं होता है। जानकारीनुसार अधीक्षिका मेश्राम की नियुक्ति अध्यापक के पद पर है। लेकिन वर्ष २०११ से अधीक्षक के पद पर कार्य कर रही है।
विरोध करने पर डराया जाता है
छात्रावास में पढऩे वाली छात्राओं ने बताया कि छात्रावास अधीक्षिका समय पर छात्रावास भी नहीं पहुंचती है। सही भोजन भी नहीं दिया जाता है। इस बात का विरोध करने पर डराया धमकाया जाता है। अधीक्षिका के द्वारा मनमानी अनियमितता की जा रही है। इस मामले की जांच की जाएं तो हकीकत सामने आ जाएंगी।
इनका कहना है
करीब १५ दिनों से परीक्षा ड्यूटी कंटगी क्षेत्र में लगी होने से मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। इस बारे में जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएंगी।
रविन्द्र नाथ नरताम, उकवा प्राचार्य
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो