बालाघाट

तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ा सर्वर-

डाकघर से डाक नहीं हो रही स्पीड पोस्ट

बालाघाटJun 17, 2019 / 08:51 pm

mukesh yadav

तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ा सर्वर-

कटंगी। नगर में स्थित डाकघर के सर्वर में तकनीकी खराबी के चलते इन दिनों नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर में परेशानी होने की वजह से बीते 5 दिनों से डाकघर में पत्र-पत्रिकाएं भेजने का काम पूरी तरह से ठप पड़ा है। सोमवार को भी यही स्थिति बनी रही। इस कारण लोगों को मायुस होकर लौटना पड़ा। गौरतलब हो कि आज के कोरियर वाले आधुनिक युग में भी लोग सरकारी दस्तावेजों से लेकर अति आवश्यक पत्र-पत्रिकांए एक स्थान से दूसरे स्थान तक भिजवाने के लिए डाकघर की सेवाओं पर ही विश्वास करते हैं। जिसके चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में डाकघर से लोग पत्र-पत्रिकाओं की रजिस्ट्री डाक सेवा और स्पीड पोस्ट करवाते हैं। मगर, कटंगी डाकघर में सर्वर में तकनीकी खराबी आने की वजह से यहां कामकाज बंद पड़ा है।
सर्वर में आई दिक्कत की वजह से डाकघर में बीते शुक्रवार से ही स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री का कामकाज बंद है। शनिवार को भी यहीं आलम रहा। हालाकिं जब शिकायत की गई तो वरिष्ट स्तर से तकनीकी विभाग से की गई तो इंजीनियर ने आकर जांच भी की, लेकिन वह भी समस्या का समाधान नहीं कर पाया। सर्वर को सही किए जाने के प्रयास लगातार जारी है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। स्थानीय डाकघर ने जिला अधीक्षक डाकघर को समस्या बताई है। यहां से भी कुछ नहीं हो सका। सर्वर की दिक्कत पांचवें दिन भी बनी रही। डाकघर में रजिस्ट्री डाक सेवा लेने आए नागरिकों का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि तकनीकी खराबी की वजह से स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री का काम बंद है। अन्यथा वह यहां आने की बजाए दूसरे डाकघर में जाकर सेवाओं को लाभ देते। बता दें कि सर्वर में 5 दिन से समस्या होने के बाद भी स्थानीय डाकघर में इसकी कोई सूचना नहीं चस्पाई गई है।
नागरिकोंं ने बताया कि डाकघर में एक महिला कर्मचारी का उपभोक्ताओं के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। वह किसी भी उपभोक्ताओं के सवाल पूछने पर अभद्रता करने लगती है। मालूम हो कि डाकघर में तैनात महिला कर्मचारी की पहले भी कई बार इस प्रकार की शिकायतें उपभोक्ताओं द्वारा स्थानीय डाकघर अधिकारी से की जा चुकी है। लेकिन अब तक महिला कर्मचारी के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है। इस कारण उपभोक्ता महिला कर्मचारी को डाकघर से तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं।

Home / Balaghat / तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ा सर्वर-

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.