scriptकलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, दस्तावेजों का किया अवलोकन | Collector did surprise inspection of paddy purchase centers | Patrika News

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, दस्तावेजों का किया अवलोकन

locationबालाघाटPublished: Dec 07, 2022 10:33:17 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

किसानों से चर्चा कर जानी समस्याएं

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, दस्तावेजों का किया अवलोकन

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, दस्तावेजों का किया अवलोकन


बालाघाट. कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बुधवार को वेयर हाउस गोंगलई, ग्राम खुरसोड़ी, चिखला, सालेटेका और पिपरझरी के धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने केन्द्र प्रभारी से बारदाने की उपलब्धता, तौलकांटों की स्थिति, किसानों के पंजीयन, स्लाट बुकिंग और धान की तौल के बाद निकलने वाली ऑनलाइन पर्ची की जानकारी ली। केन्द्र पर बनाए गए रजिस्टरों की जांच भी की। उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। धान की तौल करते समय निर्धारित मात्रा में ही धान तौला जाए। सभी केन्द्रों पर सर्वेयर को नियमित रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खरीदी केन्द्रों पर ब्लॉक स्तर के नोडल अधिकारी एवं कलेक्टर का मोबाईल नंबर लिखवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों पर धान लेकर आए किसानों से चर्चा की। उनसे पूछा कि उन्हें किसी तरह की समस्या तो नहीं आ रही है। किसानों ने बताया कि उन्हें धान विक्रय करने में कोई समस्या नहीं आ रही है। केन्द्र पर बारदाने और अन्य व्यवस्थाएं ठीक है। निरीक्षण के दौरान पटवारी दिनेश सोनवाने उपस्थित नहीं पाए गए। इस दौरान केन्द्रों पर खरीदी गई धान का तेजी से उठाव करने और गोदामों में पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रभारी सीईओ पी जोशी, उपायुक्त सहकारिता अंजली धुर्वे भी उपस्थित थी।
3.75 लाख क्विंटल धान की हुई खरीदी
जिले में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए 25 हजार 978 किसानों ने स्लाट बुक कराया है। अब तक जिले में 8548 किसानों से 3 लाख 75 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसमें से 55 हजार क्विंटल धान का परिवहन कर गोदामों में पहुंचाया जा चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो