scriptबुढ़ी पंचायत के लिए अब भी कलेक्टर डीव्ही सिंह | Collector DV Singh still for Budhi Panchayat | Patrika News

बुढ़ी पंचायत के लिए अब भी कलेक्टर डीव्ही सिंह

locationबालाघाटPublished: Jul 05, 2020 06:06:12 pm

Submitted by:

mukesh yadav

दो वर्षो के बाद भी कार्यालय विभाग प्रमुखों की नही बदली जानकारी

बुढ़ी पंचायत के लिए अब भी कलेक्टर डीव्ही सिंह

बुढ़ी पंचायत के लिए अब भी कलेक्टर डीव्ही सिंह

किरनापुर। जनपद पंचायत किरनापुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बूढ़ी का सूचना पटल अब भी गलत जानकारी दे रहा है। कलेक्टर डीव्ही सिंह का स्थानांतरण हुए दो वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। वर्तमान में दीपक आर्य बतौर कलेक्टर के रूप में काम कर रहे है। लेकिन ग्राम पंचायत भवन में अब भी अधिकारियों की जानकारी नहीं बदली गई है। इस कारण सूचना पटल भ्रामक जानकारी दे रहा है।
वर्तमान समय में दीवार पर लगी जानकारी के अनुसार डीव्ही सिंह कलेक्टर बालाघाट, मंजुषा विक्रांत राय मुख्य कार्यपालन अधिकारी बालाघाट, आशाराम मेश्राम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार पूर्व इस प्रकार से बारह विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी की सूचिओं में अधिकांश अधिकारी एवं कर्मचारिओं के तबादलें हो चुके हंै। जिसमें सचिव, सरपंच की लापरवाही के चलते प्रमुख विभागीय पदनाम को नहीं बदलतें हुए पुराने अधिकारियों के नाम व पद ही दर्शाया जा रहा है।
पंचायत के सामने गंदगी का अंबार
इसी तरह ग्राम पंचायत एक और लापरवाही देखने को मिली। पंचायत भवन बूढी के परिसर के सामने एक हैंडपंप है, जिसके आसपास काफी गंदगी दिखाई दे रही है। कभी उसे पानी निकासी के लिए नाली या शोकपीट बनाने का प्रयत्न नही किया गया। गंदगी की सफाई को लेकर भी पंचायत कर्मी व जनप्रतिनिधि उदासीन बने हुए है।
वर्सन
पंचायत के विभिन्न कार्य की व्यस्तता के चलते विभाग प्रमुखों की सूची का बोर्ड नही बदला जा सका हैं जिसे जल्द ही बदल दिया जाएगा एवं साफ-सफाई करवाई जाएगी।
पारेन्द्र बिसेन, सचिव ग्राम पंचायत बूढ़ी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो