scriptकलेक्टर कार्यालय पहुंच बैगा महिलाओं ने राशि दिलाने लगाई गुहार | Collector's office reached baggy women | Patrika News

कलेक्टर कार्यालय पहुंच बैगा महिलाओं ने राशि दिलाने लगाई गुहार

locationबालाघाटPublished: Mar 26, 2019 05:43:23 pm

Submitted by:

mahesh doune

शासन द्वारा दी जाने वाली आदिवासी बैगा महिलाओं को पोषण आहार राशि एक वर्ष से नहीं मिली है।

balaghat

कलेक्टर कार्यालय पहुंच बैगा महिलाओं ने राशि दिलाने लगाई गुहार

बालाघाट. शासन द्वारा दी जाने वाली आदिवासी बैगा महिलाओं को पोषण आहार राशि एक वर्ष से नहीं मिली है। जिससे बिरसा जनपद के ग्राम पंचायत मछुरदा के ग्राम रंजना के तीन दर्जन आदिवासी बैगा महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच पोषण आहार राशि दिलाने कलेक्टर दीपक आर्य से गुहार लगाई। इस दौरान कलेक्टर आर्य ने बैगा महिलाओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आदिवासी विभाग सहायक आयुक्त सुंधाशु वर्मा को इस मामले को दिखाकर राशि का भुगतान कराने निर्देशित किया।
इस दौरान बैगा महिलाओं ने बताया कि शासन द्वारा बैगा महिलाओं को पोषण आहार राशि हर माह 1000 रुपए देने योजना प्रारंभ की गई थी। लेकिन एक वर्ष से कोई पोषण राशि नहीं मिली है। इस बारे में पूर्व में भी अधिकारियों से राशि दिलाने मांग की गई लेकिन इस ओर कोई अमल नहीं किया गया है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि शीघ्र पोषण आहार की हर माह 1000 रुपए राशि प्रदान किया जाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो