scriptमासूम के लिए फरिश्ता बन आया वो…. | Innocent angel came into radheshyam | Patrika News

मासूम के लिए फरिश्ता बन आया वो….

locationबालाघाटPublished: Feb 17, 2016 10:20:00 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के भदाना में बुधवार दोपहर को एक बालक खेलते
समय नहर में गिर गया। पानी के तेज बहाव में वह बहने लगा। इसी दौरान एक
व्यक्ति  ने बालक को देखा तो तत्काल पानी में छलांग लगाकर उसे बचा लिया।
बालक अचेत था, इस कारण वह उसे जेके लोन अस्पताल ले गया और भर्ती कराया।

नहर में गिरे बालक को बचाया, कराया अस्पताल में भर्ती

कोटा. रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के भदाना में बुधवार दोपहर को एक बालक खेलते समय नहर में गिर गया। पानी के तेज बहाव में वह बहने लगा। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बालक को देखा तो तत्काल पानी में छलांग लगाकर उसे बचा लिया। बालक अचेत था, इस कारण वह उसे जेके लोन अस्पताल ले गया और भर्ती कराया।

भदाना निवासी नरेश का डेढ़ वर्षीय बेटा हरीश दोपहर एक बजे करीब घर में खेल रहा था। घर के पीछे नहर है। वह खेलते-खेलते नहर के पास चला गया और उसमें गिर गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बहने लगा। तभी वहीं रहने वाले राधेश्याम ने बालक को देख लिया। राधेश्याम ने तत्काल पानी में छलांग लगाकर बालक को बचा लिया।

इसके तत्काल बाद राधेश्याम व उसकी पत्नी सुशीला बालक को बाइक से जेके लोन अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। उधर नरेश को उसके बेटे के नहर में गिरने की जानकारी मिलते ही उसके होश उड़ गए। मौके पर पहुंचा तो पता चला उसे अस्पताल ले गए हैं। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। बालक की हालत चिंताजनक बताई है।

ट्रेंडिंग वीडियो