scriptकांग्रेस के राज में गरीबी नहीं, गरीब हट गए | Congress does not have poverty, poor go away | Patrika News

कांग्रेस के राज में गरीबी नहीं, गरीब हट गए

locationबालाघाटPublished: Sep 20, 2018 08:41:14 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

जिले में दो दिन तक रही सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा, यात्रा के दौरान सीएम ने जनता से मांगा आशीर्वाद

cm jan aashirwad yatra news

कांग्रेस के राज में गरीबी नहीं, गरीब हट गए

कटंगी. नया मप्र प्रदेश बनाने निकला हूं और इसके लिए जनता का आशीर्वाद चाहिए। आजादी के बाद 70 सालों में 50 साल कांग्रेस ने प्रदेश में राज किया और प्रदेश को बर्बाद किया है। मेरा मकसद पहले राज्य का विकास करना फिर विकसित करना था जो पूरा हो चुका है। अब राज्य को समृद्ध बनाना है। यह बाते प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे कटंगी में सभा को संबोधित कर रहे थे। गुरुवार को सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा कटंगी पहुंची थी। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व यात्रा प्रभारी प्रभात झा, केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद बोधसिंह भगत, विधायक केडी देशमुख, जिपं अध्यक्ष रेखा बिसेन, लता एलकर, अभय सेठिया, संगठन मंत्री केशव भदौरिया, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र भैरम, पूर्व जनपद अध्यक्ष पूरनलाल चौधरी, जनपद पंचायत खैरलांजी उपाध्यक्ष मधू शुक्ला, वरिष्ट नेता सीताराम खंडेलवाल सहित अन्य मौजूद थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से दोहपर 12 बजे महाविद्यालय में बने हेलीपेड में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय में मां सरस्वती की वंदना की। विद्यार्थियों सें संवाद किया। उन्होंने छात्राओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की संक्षेप में जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने करीब तीन किमी रोड शो किया। सभा स्थल पर सीएम भी गोंडीनृत्य पर थिरक उठे। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जिन्होंने कभी खेत नहीं देखा उन्हें आज किसान याद आ रहे है। कांग्रेस के जमाने में किसानों को 18 प्रतिशत पर ऋण मिलता था, आज जीरों प्रतिशत पर कर्ज दिया जा रहा है। 15 साल पहले 7.50 लाख हेक्टेयर में सिचांई का रकबा था जो अब 40 लाख हेक्टेयर हो चुका है। हमारा लक्ष्य आने वाले समय में 80 लाख हेक्टेयर का है। उन्होंने प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्र्रेस के राज में गरीबी तो हटी नहीं, लेकिन गरीबों को ही हटा दिया। उन्होंने सतना की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं को निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। अब शिक्षक भर्ती में भी बेटे-बेटियों की 50-50 प्रतिशत भर्ती होगी। पुलिस भर्ती में भी 33 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती होगी। उन्होंने संबल योजना पर कहा कि सरकार ने सभी वर्ग का ध्यान रखते हुए संबल योजना बनाई। आने वाले 4 साल में कोई भी गरीब कच्चे और पन्नी वाले व घास-फूंस की झोपड़ी में नहीं रहेगा। इस दौरान विधायक केडी देशमुख ने मुख्यमंत्री के समक्ष सामुदायिक अस्पताल को सिविल अस्पताल, गोवारी समाज को पिछड़ा वर्ग की सूची से विलोपित करने, कोहरी जाति को केन्द्र की सूची में पिछड़ा वर्ग में शामिल करने, राजीव सागर बांध का पानी खैरलांजी के करीब 1 दर्जन गांवों तक पहुंचाने सहित अन्य मांग रखी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद
मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का एलान कर चुकी युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों सहित तमाम कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गुरुवार को नजरबंद कर दिया था। सुबह करीब सवा 9 बजे युवा कांग्रेस कार्यालय में पुलिस ने दबिश देकर युवा नेता प्रदेश सचिव प्रशांत हुमनेकर, जिला महासचिव अनमोल शर्मा, नगर अध्यक्ष कन्हैया शर्मा को उठाया। पुलिस ने आकाश कडवे, शुभम अग्रवाल, अरविंद खरे, शारदेश्वर शिव, पंकज राऊत, मनीष बघेल, अमन गजभिए, प्रकाश मोहरसिया सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो