scriptCongress does what it says - Kharge | कांग्रेस जो कहती है वो करके दिखाती है-खरगे | Patrika News

कांग्रेस जो कहती है वो करके दिखाती है-खरगे

locationबालाघाटPublished: Nov 04, 2023 10:38:12 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

कटंगी में कांग्रेस की चुनावी सभा का हुआ आयोजन

04_balaghat_101.jpg

बालाघाट. अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मध्यप्रदेश के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ का आगमन शनिवार को बालाघाट के कटंगी विधानसभा मुख्यालय में हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा का आयोजन कटंगी के अस्पताल मैदान में किया गया था।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष है। वे और कुछ बनने वाले है। यह तब संभव है जब सभी एकजुट होकर वोट करें। सभी का स्वाभिमान, समर्थन दिख रहा है, उससे खुशी हुई है। कांग्रेस के लिए यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है। गर्व है यहां कांग्रेस जीतते आई है। इस जिले में कांग्रेस पार्टी के लिए सभी ने मदद की है। कमलनाथ ने वादे किए है, अल्पकालीन काम किया है। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस आगे का काम करेगी। कांग्रेस जो कहती है, वह करके दिखाती है। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल वह दूर के दर्शन वाले हो गए है। कौन सा बड़ा काम किया है, वे इसके बारे में बताए। कारखाना लाए, विद्यालय बनाए, जो बनाया है वह पं. जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी, लालबहादुर शास्त्री, राजीव गांधी ने बनाया है।
खरगे ने कहा कि कमलनाथ के प्रति जय-जयकार किया है, उसी से मेरा आधा काम हो गया। बाकी का काम वोटिंग के दिन होगा। यह किसी को खुश करने के लिए नहीं कर रहे है। देश को बचाने की कोशिश कर रहे है। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चार हजार पांच सौ किलोमीटर पदयात्रा की, रास्ते में जो भी गरीब, बच्चा, बूढ़ा, किसान मिले उन्हें गले गलाया। भाजपा ऐसा चलकर, कर कर दिखाए। प्रदेश में अब चौहान का नंबर नहीं लगने वाला है। अब कौन आएगा, यह देखना है। दूसरी तरफ कांग्रेस बढ़ी रही है। हमारी पार्टी मजबूत हो रही है। जो कहते थे कि हमने कुछ नहीं किया है, वे ऐसा कहते रहे। लेकिन देश में जो शासकीय संस्थान है, कांग्रेस के जमाने में बने है। मोदी दस साल से है, उन्होंने कितने मेडिकल कॉलेज बनाए? जबकि कांग्रेस ने सैकड़ों मेडिकल कॉलेज बनाकर डॉक्टर तैयार किए। इन्हीं डॉक्टरों ने कोविड में काम किया। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे झूठे लोग है, हमेशा झूठ बोलते हैं, उस पर ध्यान मत दो। जो कमलनाथ ने बताया हम उन वचनों की पूर्ति करेंगे, मदद करेंगे, साथ रहेंगे। चुनावी सभा को पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने भी संबोधित किया।
मैं सीटों की बात नहीं करता है, वह शिवराज करते है-कमलनाथ
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश का हर वर्ग परेशान और त्रस्त है। मध्यप्रदेश की तस्वीर आज सब पहचान रहे है। सब मिलकर मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखेंगे। मुझे सीटो की चिंता नहीं है, मुझे प्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है। प्रदेश में कांग्रेस की सीटों के सवाल पर कहा कि मैं नहीं कहता कि कितने सीटे आएगी, यह शिवराज कहते है। प्रदेश में कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी, यह मध्यप्रदेश की जनता तय करेगी।
प्रदेश चुनावी प्रभारी रणदीपसिंह सुरजेवाला ने कहा कि मध्यप्रदेश में 150 प्लस का लक्ष्य मिला है, उस मिशन के करीब है। मध्यप्रदेश में लूटेरों, भ्रष्टाचारियों, आदिवासी पर पेशाब कर बेईज्जत करने वाली, साढ़े 18 साल में मध्यप्रदेश को कुशासन के कुचक्र में पूरी तरह से झोंक देने वाली शिवराजसिह चौहान की सरकार की विदाई का समय आ गया है। प्रदेश के लोग अब थक गए है और वह बदलाव चाहते है। इंडिया गठबंधन में खटपट और नीतिश कुमार की भूमिका को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि जब परिवार बड़ा होता है तो खटपट होती है। नितिश कुमार वैचारिक और सैद्धांतिक तौर से हमारे साथ है और रहेंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.