scriptसाईकिल- बाइक में टक्कर एक की मौत | Cycle - Bike collision in one bike | Patrika News
बालाघाट

साईकिल- बाइक में टक्कर एक की मौत

शहर के छतेरा रोड स्थित शासकीय कन्या छात्रावास के नजदीक शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे एक साईकिल और बाइक के बीच जबदस्त टक्कर हो गई।

बालाघाटNov 18, 2018 / 11:14 am

mukesh yadav

hadsa

साईकिल- बाइक में टक्कर एक की मौत

कटंगी। शहर के छतेरा रोड स्थित शासकीय कन्या छात्रावास के नजदीक शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे एक साईकिल और बाइक के बीच जबदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक और साईकिल सवार दोनों ही गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं हादसे में घायल बाइक चालक की उपचार के दौरान नागपुर में बीती रात ढाई बजे मौत हो गई। वहीं साईकिल सवार की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। जिसका गोंदिया में उपचार जारी है।
मिली जानकारी अनुसार छतेरा निवासी कविन कारसर्पे (38) की उपचार के दौरान मौत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी अनुसार कविन अपनी बाइक से सेलवा की तरफ से छतेरा की ओर तेज रफ्तार से आ रहा था। वहीं सेलवा निवासी रामसिंह नागेश्वर कटंगी से बाजार कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच जमकर भिंडत हो गई।
समय पर नहीं पहुंची 108
इस हादसे के बाद फिर एक बार स्वास्थ्य विभाग में खामियां उजागर हुई है। जैसा कि बताया जाता है कि इस दुर्घटना के तत्काल बाद 108 को कॉल किया गया। लेकिन वह बालाघाट गई हुई थी। इसके बाद डायॅल 100 को सूचना दी गई। लेकिन वह भी घटना स्थल से करीब 26 किमी. दूरी पर थी, जिसे आने में करीब आधा घंटे का समय लग सकता है ऐसे बताया गया। ऐसे में दुर्घटना के बाद दोनों ही घायल करीब 20 मिनट तक वाहन के इंतजार में मौके पर तड़पते रहे। लेकिन जब वाहनों के नहीं पहुंचने की जानकारी लगी तो स्थानीय लोगों ने बाइक पर रखकर सरकारी अस्पताल कटंगी में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई थी। चिकित्सक ने रेफर के लिए लिख दिया था। लेकिन इसके बाद करीब 1 घंटे तक वाहन का इंतजार करना पड़ा। रात करीब 8 बजे एक वाहन पहुंचा। जिससे गंभीर रुप से घायल कविन को नागपुर ले जाया गया। इसके आधे घंटे बाद दुसरा वाहन पहुंचा, दूसरे को बालाघाट रेफर किया गया। ऐसा कहा जाता है कि अगर समय रहते वाहन मिल गया होता तो कविन को बचाया जा सकता था। बहरहाल, यह कोई पहली घटना नहीं है, जिसमें ऐसी दिक्कत आई है। इसके पूर्व भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन फिर भी व्यवस्था सुधारने वाले खामोश बैठे हुए हैं।

Home / Balaghat / साईकिल- बाइक में टक्कर एक की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो