scriptजादूटोना के शक में महिला पर जानलेवा हमला | Deadly attack on a woman suspected of Jadutona | Patrika News

जादूटोना के शक में महिला पर जानलेवा हमला

locationबालाघाटPublished: Aug 17, 2019 08:51:34 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

balaghat

जादूटोना के शक में महिला पर जानलेवा हमला

बालाघाट. चांगोटोला थाना क्षेत्र के ग्राम खैरगांव निवासी देवका बाई (७५) पर जादू टोना के शक में जानलेवा हमला किया गया है। जिसके कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं इस मामले में चांगोटोला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम खैरगांव निवासी देवका बाइ अपनी घर में अकेली ही रहती है। जिनका कोई नहीं है। जीवन-यापन करने के लिए उनके भतीजे हरेराम वासनिक द्वारा राशन पानी की व्यवस्था की जाती है। जिससे वह अपना गुजर बसर कर रही है। शनिवार की सुबह करीब १० बजे वह अपने घर के सामने टहल रही थी। उसी दौरान जादूटोना के शक में पड़ोसी कोमल ठाकरे निवासी ग्राम खैरगांव ने पीछे से आकर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गई। ग्रामीणों द्वारा 108 एंबुलेस बुलाकर घायल महिला को लामता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत नाजूक होनेे पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इधर, सूचना मिलने पर चांगोटोला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावर कोमल ठाकरे को हिरासत में ले लिया। वहीं उसके खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो