scriptगुरूद्वारे में लंगर में शामिल श्रद्धालुगण | Devotees involved in langar in gurudwara | Patrika News

गुरूद्वारे में लंगर में शामिल श्रद्धालुगण

locationबालाघाटPublished: Jan 20, 2021 08:51:27 pm

Submitted by:

mukesh yadav

धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व, आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम

गुरूद्वारे में लंगर में शामिल श्रद्धालुगण

गुरूद्वारे में लंगर में शामिल श्रद्धालुगण


बालाघाट। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर के गुरूद्वारे में 20 जनवरी को प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रकाश पर्व को लेकर सिक्ख धर्म के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही साथ लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें नगरीय क्षेत्र व शहरीय क्षेत्र के लोगों ने लंगर कर गुरू गोंकवद का आर्शीवाद प्राप्त किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरू गोविंद साहब लगातार 25 से 30 वर्ष से युद्ध कर रहे थे और युद्ध के बाद अपने प्राण त्याग दिए थे। वे तीन कलाओं में परिपूर्ण थे। जिनकी जन्म जयंती को प्रतिवर्ष प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। सिक्ख समुदाय द्वारा सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का यह 354 वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान दिल्ली गुडग़ांव से आए ज्ञानी गुरु इंदर सिंह और उनके साथियों ने अरदास, भजन, कीर्तनकर श्री गुरु गोविंद सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला, वहीं उन्होंने उनके पराक्रम एकार्यशैली और उनके साहस आदि की जानकारी देकर समूह साध संगत को निहाल किया। सिख समुदाय द्वारा मत्था टेककर श्री गुरु गोविंद सिंह को याद कर गुरूवाणी का बखान किया गया। श्री गुरु गोविंद सिंह के इस प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा जहां सिक्ख समुदाय के लोगों ने मत्था टेक कर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। बुधवार को प्रकाश पर्व पर सुबह से शुरू हुआ लंगर सेवा का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो