scriptपं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जरुरतमंदों को फल, जरुरी सामग्री का किया वितरण | Distribution of fruits, essential materials to the needy on Jayanti | Patrika News

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जरुरतमंदों को फल, जरुरी सामग्री का किया वितरण

locationबालाघाटPublished: Sep 25, 2021 11:10:30 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जरुरतमंदों को फल, जरुरी सामग्री का किया वितरण

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जरुरतमंदों को फल, जरुरी सामग्री का किया वितरण

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जरुरतमंदों को फल, जरुरी सामग्री का किया वितरण

बालाघाट. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 125 वीं जयंती शनिवार को भाजपा कार्यालय सहित 23 संगठनात्मक मंडलों और बूथ स्तर पर मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्तों को अपनाने की बात कही। वहीं जरूरतमंदों को फल और जरूरी सामग्रियां प्रदान की गई। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया।
जिला स्तर पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश दिलीप भटेरे ने कहा कि आज हमें गर्व और गौरव की अनुभूति हो रही है कि हम पंडित जी के अनुयायी है। पंडित जी के एकात्म मानववाद के मूल मंत्र और अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करने के लिए जन-जन में अलख जगानी होगी। उन्होंने कहा कि कर्म में सेवा ही समर्पण महा अभियान के तहत 17 सितंबर से 8 अक्टूबर तक सेवा संकल्प, स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण अभियान, रक्तदान, जन कल्याण सहित अन्य कार्यक्रम जन सहयोग से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित किया जाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, लता एलकर, भारती पारधी, अभय सेठिया, महेंद्र सुराना, अनिल धुवारे, सत्यनारायण अग्रवाल, दिलीप चौरसिया, आनंद कोछड, संजय गौतम, संजय मिश्रा, संजय खंडेलवाल, संयोग कोचर, कोषाध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, मंत्री रूपेश वैध, कुणाल एलकर, सुमित यादव, अभय कोचर, भाजपा नगराध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्र भारद्वाज, राकेश सेवईवार, अरूण रांहगडाले सहित अन्य मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो