जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
कृषि विज्ञान केन्द्र बडग़ांव में जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
बालाघाट
Published: April 26, 2022 09:41:50 pm
बालाघाट. राणा हनुमान सिंह कृषि विज्ञान केन्द बडग़ांव बालाघाट में किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर किसान मेला का आयोजन प्रो. प्रदीप कुमार बिसेन कुलपति जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालयए जबलपुर के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें केन्द्र में जिले के 468 कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा देश के सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से वर्चुअली कृषकों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कृषि में नई तकनीकी का प्रयोग और मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के अनुसार खाद का प्रयोग करना, मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए कृषकों को सुझाव दिया।
कार्यक्रम में प्रो. प्रदीप कुमार बिसेन कुलपति जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर ने कहा कि भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखना और पर्यावरण प्रदूृषित होने से बचाने के लिए कृषकों को प्राकृतिक खेती अपनाना आवश्यक हैं। कृषि महाविद्यालय बालाघाट के अधिष्ठाता डॉ. नरेश बिसेन ने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन की लागत कम होगी रसायन मुक्त खेती से मानव व मृदा स्वास्थ्य ठीक होगा। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आरएल राऊत ने कृषकों को प्राकृतिक खेती व जैविक अपनाने के लिए जैविक कीटनाशक में दशपर्णीय अर्क, निमास्त्र, बह्रामास्त्र, बीजामृत, संजीवक, जीवामृत, पंचगव्य, समृद पंचगव्य और अग्नेयास्त्र आदि जैविक कीटनाशक का पौधों पर प्रभाव तथा उससे होने वाले लाभ कैसे लिया जा सकता हैं की जानकारी प्रदान की।
जिले के दो कृषकों को अवार्ड जिसमें आइसीएआर जोनल अवार्ड पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय कृषि पुरस्कार जियालाल राहंगडाले, आइसीएआर जगजीवनराम अभिनव कृषक जोनक पुरस्कार विशाल कटरे को कृषक श्रेणी में जोनल पुरस्कार प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए। तकनीकी सत्र में डॉ. शरद बिसेन, डॉ. उत्तम बिसेन, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. एसआर धुवारे, डॉ. रमेश अमूले, डॉ. राजू पांचे द्वारा नवीन तकनीकी के लिए कृषकों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम उपसंचालक कृषि बालाघाट राजेष खोबरागड़े, उपसंचालक पशुुपालन विभाग बालाघाट एके अतुलकर, सहायक संचालक उद्यानिकी बालाघाट सीबी देशमुख सहित अन्य मौजूद थे।

जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
