बालाघाट

दीपावली के चलते लंबी दूरी के यात्रियों से अधिक राशि वसूलने का आरोप

दीपावली पर्व मनाने अपने घर लौटने वाले मजदूर व विद्यार्थियों को अधिक किराया देकर अपने गंतव्य को जाना पड़ रहा है।

बालाघाटNov 11, 2018 / 12:09 pm

mahesh doune

दीपावली के चलते लंबी दूरी के यात्रियों से अधिक राशि वसूलने का आरोप

बालाघाट. जिला सहित पूरे देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है। वर्तमान में सत्ता में काबिज केन्द्र सरकार जो लोकसभा चुनाव में महंगाई व भ्रष्ट्राचार के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ी थी। लेकिन सरकार में आने के बाद महंगाई पर अंकुश लगाने नाकाम साबित हुई है। दीपावली पर्व मेेंं भी पटाखा व मिठाइयां सहित अन्य सामान महंगे होने से गरीब मजदूरों की दीपावली फीकी रही। इसके अलावा बस संचालकों द्वारा भी लंबी दूरी के यात्रियों से ऑनलाइन बुकिंग में मनमाना किराया वसूला जा रहा है। ऐसे में महानगरों से दीपावली पर्व मनाने अपने घर लौटने वाले मजदूर व विद्यार्थियों को अधिक किराया देकर अपने गंतव्य को जाना पड़ रहा है।
दो गुना वसूल रहे किराया
दीपोत्सव त्योहार के चलते बस संचालकों द्वारा भोपाल व इंदौर का किराया डेढ़ गुना अधिक वसूला जा रहा है। यात्रियों ने बताया कि भोपाल व इंदौर का किराया करीब ५०० से ६०० रुपए है । लेकिन बस एजेण्टों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग में ९०० से १००० रुपए किराया वसूला जा रहा है। दीपावली अपने घर पहुंचने पढऩे वाले विद्यार्थी व मजदूर वर्ग को मजबूरन मेें दो गुना किराया देकर अपने गंतव्य को पहुंच रहा है।
ऑनलाइन प्रणाली कर रही जेब ढिली
केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन प्रणाली को बेहतर बताते हुए डिजिटीलाइजेशन की बात कही जा रही है। लेकिन ऑनलाइन प्रणाली लोगों की जेब ढीली कर रही है। जो यात्री भोपाल, इंदौर, ग्वालियर व अन्य जगह लंबी दूरी में सफर करना चाहता है। वे अक्सर घर बैठे ही बसों की टिकट बुक करा लेते है। बुकिंग के दौरान आनलाईन सिस्टम पर बस के संचालकों ने पहले से सीट बुक होने पर ऑनलाइन में यात्री किराया बढ़ा दिया है।
300-400 रुपए अधिक ले रहे किराया
इस संबंध में चर्चा के दौरान यात्री महेन्द्र अवधवाल ने बताया कि वे सागर जा रहे है। पहले सागर जाने के लिए 400 रुपए किराया लगता था। लेकिन आज उनसे 600 रुपए लिए जा रहे है। बस संचालकों से चर्चा की गई तो बसों में बुकिंग पूरी होने से अलग से यात्रियों की मांग पर ही बस की सुविधा दी जा रही है। यात्री स्वयं अपने गंतव्य तक जाने अधिक मूल्य देकर यात्रा करने तैयार है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है।
नका कहना है
लंबी दूरी तक चलने वाली बसों की पहले से ही बुकिंग हो चुकी है। यात्रियों की मांग पर ही अलग से बस चलाई जा रही है। जिसमें यात्री अधिक किराया देने स्वयं तैयार है। दीपोत्सव के बाद किराया यथावत हो जाएंगा।
मनीष ठाकुर, बस एसोसिएशन उपाध्यक्ष
वर्जन
दीपावली पर्व में यात्रियों की मांग पर ही अलग से बस सुविधा की जा रही है। कुछ बस संचालकों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग में अधिक किराया वसूला जा रहा है। मंगलवार से बस का किराया पुराने दर पर हो जाएंगा।
श्याम कौशल बस एसोसिएशन सचिव

Home / Balaghat / दीपावली के चलते लंबी दूरी के यात्रियों से अधिक राशि वसूलने का आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.