scriptऐतिहासिक व भव्य रूप से मनाया जाएगा दशहरा पर्व | Dussehra festival will be celebrated historically and grandly | Patrika News

ऐतिहासिक व भव्य रूप से मनाया जाएगा दशहरा पर्व

locationबालाघाटPublished: Sep 19, 2019 07:12:32 pm

Submitted by:

mukesh yadav

पर्व को लेकर की बैठक, सौंपी गई जिम्मेदारी

ऐतिहासिक व भव्य रूप से मनाया जाएगा दशहरा पर्व

ऐतिहासिक व भव्य रूप से मनाया जाएगा दशहरा पर्व

वारासिवनी. क्षेत्र में सबसे चर्चित दशहरा उत्सव को अब और ऐतिहासिक एवं भव्य रूप देने के उद्देश्य से स्थानिय श्री राम मंदिर में दशहरा समिति की बैठक आहुत की गई। बैठक केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर अपने सुझाव दिए।
बैठक में नपाध्यक्ष विवेक पटेल, संजय सिंह कछवाह, भोजेश्वर पटले, विनय सुराना, शैलेन्द्र तिवारी, संतोष आड़े, जुगल किशोर खंडेलवाल, आनंद बिसेन, विवेक ऐड़े, सोनू जायसवाल, राकेश वर्मा, महेन्द्र मिश्रा, दाउद मंसूरी, नीरज वर्मा, पन्ना धार्मिक, अमित येरपुड़े, जसवंत पटले, रत्नेश मिश्रा, सुदेश सोनी, संजय कासल, वीरेन्द्र सोहाने, रवि सोनेकर, अनिरुद्ध दुबे, कैलाश दुल्हानी, किशोर बंसोड़कर, राहुल अरोरा, भागसिंग कापसे, भय्यु अग्रवाल, मधु अग्रवाल, विनोद मिश्रा, सोनू सोहाने, टेकचंद कलाईत, अनीस मिश्रा, दिलीप जोशी, जग्गी निराला, दिलीप शर्मा, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संजय सचिव नियुक्त
बैठक में ब्राम्हण समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने संजय सिंह कछवाह को सचिव नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसे उपस्थित जनों ने तालियां बजाकर अपनी सहमती जताई। बैठक में चल समारोह एवं रावण दहन को और अधिक आकर्षक एवं भव्यता प्रदान करने के लिए सुझाव मांगे गए। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों गठित कर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें झांकी समिति के लिए विनय सुराना, अमित येरपुड़े, नीरज वर्मा, सोनू जायसवाल, संतोष आड़े व विजय बिसेन को शामिल किया गया। बैंड पार्टी के लिए सुदेश सोनी, संजय सिंह कछवाह, किशोर बंसोडकर, पन्ना धार्मिक एवं अमित येरपुड़े को जिम्मेदारी दी गई। रावण निर्माण के लिए असपाक खान, विवेक ऐड़े, भोजेश्वर पटले, भागसिंग कापसे एवं टेकचंद कलाईत तो आतिशबाजी के लिए विरेन्द्र सोहाने, रत्नेश मिश्रा, संजय सिंह कछवाह, जसवंत पटले, सोनू सोहाने, वही मैदान साज सज्जा एवं साउंड रवि सोनेकर, गिरधारी चिमनानी, विक्की ऐड़े, विवेक पटेल, आनंद बिसेन, जग्गी सरदार, कालू जेठवानी, बादल कश्यप का नाम शामिल है। वित्त संग्रह समिति में जुगल खंडेलवाल, शैलेन्द्र तिवारी, राहुल अरोरा, कैलु दुल्हानी, विवेक पटेल, संजय सिंह कछवाह, भोजेश्वर पटले, विनय सुराना, जग्गी निराला, राकेश वर्मा, धरमू जोशी, गुड्डु बाठिया, सुदेश सोनी, मधु अग्रवाल, संतोष आड़े, अमित येरपुड़े, विवेक जुझार, रिंकु चापुकर एवं संजय कासल एवं नगर सजावट के लिए दिलीप शर्मा, राजु कन्नौजिया, मनोज दांदरे, पंकज चन्ने, भागसिंग कापसे, कुलदिप डहरवाल, आशीष रूसिया, अनुराग अग्रवाल एवं सामाजिक सम्पर्क समिति में कैलु दुल्हानी, पन्ना धार्मिक, विनय सुराना, सोनू सोहाने, अनिरुद्ध दुबे, आंनद बिसेन का नाम शामिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो