script२७ से बिजली समस्या का नहीं हो पाएगा निराकरण | Electricity problem will not be solved by 27 | Patrika News

२७ से बिजली समस्या का नहीं हो पाएगा निराकरण

locationबालाघाटPublished: Sep 25, 2021 05:18:16 pm

Submitted by:

mukesh yadav

२७ सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे बिजली विभाग क आउट सोर्स कर्मचारीमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन देकर दी जानकारी

२७ से बिजली समस्या का नहीं हो पाएगा निराकरण

२७ से बिजली समस्या का नहीं हो पाएगा निराकरण


बालाघाट. २७ सितंबर से बिजली समस्या को लेकर उपभोक्ताओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक की बिजली लाइनों में फाल्ट आने, बिजली गुल जाने सहित अन्य कार्यो के लिए भी लोगों को बेजा परेशान होना पड़ सकता है। दरअसल यह सब बिजली विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों के हड़ताल पर चले के कारण हो सकता है। जानकारी के अनुसार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मप्र बिजली आउट सोर्स कर्मचारी २७ सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। जिन्होंने हड़ताल संबंधी जानकारी देने शनिवार को प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह और ऊर्जा के नाम एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा है।
ज्ञापन में इन कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह हड़ताल की जा रही है। इन्होंने बताया कि मांगों को लेकर पूर्व में इनके द्वारा ऊर्जा मंत्री से गुहार लगाई गई थी। तब उन्होंने शीघ्र ही समस्याओं और मांगों का निराकरण कर दिए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक ऐसा कुद भी नहीं किया गया है। इस कारण पूरे प्रदेश के साथ ही जिले में भी बिजली आउट सोर्स कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। इस अवधि में मांगे पूरी होने तक कोई भी कार्य नहीं किए जाएंगे। ज्ञापन देने पहुंचे पदाधिकारियों ने बताया कि ठेगा पद्दति में भर्ती किए गए आउट सोर्स कर्मचारियों का शोषण हो रहा है अब तक नियमितीकरण भी नहीं हो पाया है। ऐसी १९ मांगों को लेकर भोपाल में ऊर्जा मंत्री से संगठन के बेनर तले चर्चा की गई थी। लेकिन उन्होंने मांगों पर विचार किए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक कर्मचारियों के हित में कोई पहल नहीं की गई है। इसक कारण कर्मचारी २७ सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक सभी कर्मचारी हड़ताल पर ही रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो