scriptसरकार की वादाखिलाफी के विरोध में रोजगार सहायकों का कलमबंद हड़ताल | Employment assistants strike in protest against government's promise | Patrika News

सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में रोजगार सहायकों का कलमबंद हड़ताल

locationबालाघाटPublished: Oct 17, 2019 06:03:44 pm

Submitted by:

mahesh doune

प्रदेश सरकार द्वारा वचन पत्र में किए वादा पूरा नहीं करने से नाराज ग्राम रोजगार सहायकों ने कलमबंद हड़ताल प्रारंभ कर दिया है।

सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में रोजगार सहायकों का कलमबंद हड़ताल

सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में रोजगार सहायकों का कलमबंद हड़ताल

बालाघाट. प्रदेश सरकार द्वारा अपने वचन पत्र में किए वादा पूरा नहीं करने से नाराज ग्राम रोजगार सहायकों ने 16 से 23 अक्टूबर तक कलमबंद हड़ताल प्रारंभ कर दिया है। संगठन के समस्त पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी, संभाग अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी सहित 23000 रोजगार सहायक हड़ताल पर है। जिले के सभी ब्लॉकों में जनपद पंचायत के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस संबंध में ग्राम रोजगार सहायक संघ जिलाध्यक्ष अनिल त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने अपने वचनपत्र में प्रदेश में सरकार बनने पर 90 दिनों में रोजगार सहायकों को नियमित करने कहा था। लेकिन आज तक नियमितीकरण की कार्रवाई न कर वादा खिलाफी की जा रही है। जिससे प्रदेश भर में ग्राम रोजगार सहायकों ने 23 अक्टूबर तक कलम बंद हड़ताल प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि रोजगार सहायकों की 9 मांगों को शीघ्र पूर्ण करने का प्रदेश सरकार ने आश्वासन दिया था। लेकिन 15 अक्टूबर तक किसी भी मांगों पर अमल नहीं किया गया। जिससे रोजगार सहायकों में कमलनाथ सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर 23 अक्टूबर को भोपाल में दांडी यात्रा निकाल शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जेल भरो आंदोलन कर गिरफ्तारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि बावजूद मांगों पर अमल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन भी किया जाएंगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो