scriptइंजी. विश्वेसरैया के जन्मदिवस पर उनके मार्गदर्शन पर चलने लिया संकल्प | Engineering Resolve to follow Visvesaraya's birthday on his guidance | Patrika News

इंजी. विश्वेसरैया के जन्मदिवस पर उनके मार्गदर्शन पर चलने लिया संकल्प

locationबालाघाटPublished: Sep 15, 2019 08:12:01 pm

Submitted by:

mahesh doune

इंजीनियर सर मोक्षगुण्डम विश्वेसरैया के जन्म दिवस को पूरे देश में अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।

इंजी. विश्वेसरैया के जन्मदिवस पर उनके मार्गदर्शन पर चलने लिया संकल्प

इंजी. विश्वेसरैया के जन्मदिवस पर उनके मार्गदर्शन पर चलने लिया संकल्प

बालाघाट. इंजीनियर सर मोक्षगुण्डम विश्वेसरैया के जन्म दिवस को पूरे देश में अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इसी कड़ी में 15 सितम्बर को मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन जिला समिति द्वारा अभियंता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 8.30 बजे इंजी. सर मोक्षगुण्डम विश्वेसरैया चौक पर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात दोपहर 2.30 बजे सिंचाई निरीक्षण गृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ इंजीनियर सर मोक्षगुण्डम विश्वेसरैया के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से वैनगंगा संभाग कार्यपालन यंत्री सीएम शुक्ला, इंजी. एसोसिएशन के उप प्रांताध्यक्ष अजय रावतकर, जिलाध्यक्ष विजय रावतकर, उपाध्यक्ष अमित हिरवाने, पीडबल्यूडी कार्यपालन यंत्री आरसी ठाकरे, ग्रामीण यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री केसी कोरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष एसएल शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस दौरान अतिथियों ने इंजी. सर मोक्षगुण्डम विश्वेसरैया के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में इंजी नीलिमा गिरिया, अतीक खान, सुरेन्द्र राहंगडाले, अजहर मंसूरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो