script

इंद्र देवता को मनाने मंदिरों में हो रहे आयोजन

locationबालाघाटPublished: Jul 20, 2019 08:46:03 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

कहीं अखंड रामायण पाठ तो कहीं हो रहे जाप

balaghat

इंद्र देवता को मनाने मंदिरों में हो रहे आयोजन

बालाघाट. जिले में अच्छी बारिश के लिए इंद्र देवता को मनाने के लिए पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया। ग्रामीणों द्वारा जहां मंदिरों में पूजन-पाठ कर रहे हैं। वहीं जप-तप का भी कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों का मानना है कि इस धार्मिक आयोजन से इंद्र देव प्रसन्न हो सकते हैं। जिससे जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। विदित हो कि जिले में इस वर्ष बारिश बहुत कम हुई है। खंड वर्षा होने के कारण कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। मौजूदा समय में पानी की कमी के चलते रोपाई का कार्य भी अटक गया है।
सावन का महीना शुरू होते ही धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होने लगा है। देवी-देवताओं के मंदिरों में जहां हवन-पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान हो रहे है। वहीं घरों में भी भजन कीर्तन किए जा रहे है। क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि की कामना करते हुए गांव-गांव में विविध धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन हो रहे है। प्रखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम सांवगी और नदलेसरा में भी अखंड रामायण जाप का आयोजन किया गया। गौरतलब हो कि क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसान परेशान और आमजन हलाकान है। ग्रामीण इंद्रदेव की पूजा-अर्चना करने में जुट गए हैं। जिसके चलते गांवों में ग्रामीणों ने अखंड रामायण पाठ शुरू कर दिया है। सावंगी के पीपल चौक में स्थित माता दुर्गा जी के मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसका आज महाप्रसादी के बाद समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो