scriptकिसानों संगठन ने भगवान बलराम की पूजा कर किया पौधरोपण | Farmers Organization did plantation by worshiping Lord Balarama | Patrika News

किसानों संगठन ने भगवान बलराम की पूजा कर किया पौधरोपण

locationबालाघाटPublished: Aug 21, 2019 04:53:14 pm

Submitted by:

mahesh doune

भारतीय किसान संगठन द्वारा बलराम जयंती के अवसर पर कृषि उपज मंडी गोंगलई के अन्नपूर्णा मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

किसानों संगठन ने भगवान बलराम की पूजा कर किया पौधरोपण

किसानों संगठन ने भगवान बलराम की पूजा कर किया पौधरोपण

बालाघाट. भारतीय किसान संगठन द्वारा बलराम जयंती के अवसर पर कृषि उपज मंडी गोंगलई के अन्नपूर्णा मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा भगवान बलराम मां अन्नपूर्णा की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान संघ प्रांतीय मंत्री नागीलाल राहंगडाले, किसान संघ जिला प्रमुख जितेन्द्र मोहारे, महेश शरणागत, सुखदेवमुनि कुतराहे, गोंगलई सरपंच गंगाप्रसाद लिल्हारे उपस्थित रहे।
इस दौरान किसान संघ के प्रांतीय मंत्री राहंगडाले ने कहा कि भगवान बलराम किसानों के देवता है। जिनकी जयंती हर वर्ष किसान संगठन द्वारा मनाया जाता है। भगवान बलराम की पूजा अर्चना कर अच्छी फसल होने की कामना की गई। उन्होंने संगठन को मजबूत करने भी सभी उपस्थितजनों से अपील की है।
मंडी परिसर में किया पौधरोपण
इस अवसर पर किसान संगठन द्वारा मंडी परिसर में विभिन्न प्रजाति के फलदार व छायादार पौधे लगाएं गए। पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण बोहरे, केडी राहंगडाले, पवन बिसेन, धरम लिल्हारे, भेजलाल ऐड़े, सिरपत माहुले, नटवरलाल दमाहे, पवन अजीत चुमेश बघेले, प्रेम राणा, चंद्रशेखर नगपुरे, रमेश यादव, मनोहर लिल्हारे, देवराम धामड़े, सहित अन्य शामिल रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो