scriptकिसानों के गांव बंद आंदोलन का नहीं दिखा जिले में असर | Farmers' villages do not show closed movement, affecting district | Patrika News

किसानों के गांव बंद आंदोलन का नहीं दिखा जिले में असर

locationबालाघाटPublished: Jun 01, 2018 07:52:58 pm

Submitted by:

Bhaneshwar sakure

मंंडियों में सामान्य तरीके से होते रहा कार्य, अन्नदाता किसान संगठन ने गांव बंद आंदोलन को दिया अपना समर्थन

balaghat news

किसानों के गांव बंद आंदोलन का नहीं दिखा जिले में असर

बालाघाट. राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने १ जून से गांव बंद आंदोलन का आव्हान किया था। इस आंदोलन के दौरान किसान शहरों में दूध और सब्जियों की सप्लाई रोकने वाले थे। लेकिन बालाघाट जिले में इस आंदोलन का असर नगण्य रहा। मंडियों में पूरे दिन सामान्य तरीके से कार्य होते रहा। इधर, राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के आव्हान के मद्देनजर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। मंडियों में पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हालांकि, किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना या प्रदर्शन जैसी स्थिति देर शाम तक उत्पन्न नहीं हुई। वहीं किसानों के इस आंदोलन को अन्नदाता किसान संगठन ने समर्थन दिया है। अन्नदाता किसान संगठन द्वारा २८ मई से कृषि उपज मंडी गोंगलई के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से दस दिन के लिए गांव बंद का आव्हान किया था। इस आव्हान के दौरान किसानों द्वारा किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन नहीं किया जाना था। बल्कि किसान जरुरत की सामग्री मसलन दूध और सब्जी की सप्लाई को रोकेंगे। इसके लिए किसान अपने घरों बाहर ही नहीं निकलेंगे। लेकिन राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बंद के आव्हान बालाघाट जिले में असर नगण्य रहा। रोजाना की तरह ही यहां किसानों ने अपने कार्य किए। किसानों ने शहरों में दूध की सप्लाई की। मंडियों में सब्जियों का विक्रय हुआ। कृषि उपज मंडी में किसानों की फसलों की खरीदी हुई। हालांकि, और दिन की अपेक्षा शुक्रवार को किसानों की संख्या मंडी में कम नजर आई।
मंडी प्रबंधन के खिलाफ दर्ज कराएगा अन्नदाता किसान संगठन
इधर, अन्नदाता किसान संगठन ने न्यायालय द्वारा मंडी अधिनियम के तहत मंडी प्रबंधन को मंडियों में किसानों की उपज को तय समर्थन मूल्य में खरीदी किए जाने के आदेश दिए हैं। बावजूद इसके मंडी प्रबंधन न्यायालय की आदेश की अवहेलना कर रहा है। मंडियों में समर्थन मूल्य पर किसानों की उत्पाद खरीदने का पालन करवाने की मांग को लेकर अन्नदाता किसान संगठन द्वारा 28 मई से कृषि उपज मंडी गोंगलई के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन आज दिनांक तक मंडी प्रबंधन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों की उत्पाद मंडियो ंमें खरीदने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते अन्नदाता किसान संगठन के निर्धारित आंदोलन के बाद २ जून को मंडी प्रबंधन के खिलाफ न्यायालय की अवमानना मामले में पुलिस में शिकायत कर एफआईआर दर्ज करवाएंगे। संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष दिलीप उपवंशी ने बताया कि न्यायालय के आदेश मंडियों में किसानो की उत्पाद को समर्थन मूल्य में खरीदे जाने के बावजूद प्रदेश के किसी मंडियो में न्यायालय के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। जिसके चलते आंदोलन के बाद मंडी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया जाएगा। इस प्रदर्शन के दौरान संगठन सचिव गजानन बनोटे, लाखन लिल्हारे, वर्णन श्रीवास्तव, पूर्व सरपंच दिलीप लिल्हारे, देवराम धामड़े, सिरपत माहुले, चंद्रशेखर नगपुरे, डॉ. विजय किंदरले, दशरथ नगपुरे, अर्जुन नगपुरे, डॉ. योगराज पारधी, ईश्वरीप्रसाद बिसेन, संदेश बिसेन, एनएल लिल्हारे, राजेश बघेले सहित अन्य मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो